Breaking News
Home / Gita Mahotsav / अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव लोगों के लिए बना अनूठा संगम स्थल

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव लोगों के लिए बना अनूठा संगम स्थल

कुरुक्षेत्र, 18 दिसंबर।                  अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जनमानस के लिए एक अनूठे संगम के रूप में परिवर्तित हो गया है, जिसने हर आयुवर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। महोत्सव में संस्कृति और संस्कार है तो यहां अध्यात्म भी है। यहां गीत-संगीत है तो लोगों के लिए घरेलू व साज-सज्जा तथा वस्त्रों की भी भरमार है। मनोरंजन के लिए मेला भी लगा है तो धर्मलाभ के लिए रोजाना महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन के लिए विश्व स्तर पर अलग पहचान मिल रही है। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले पर्यटकों तथा कलाकारों से सुसज्जित महोत्सव एक लघु भारत की छठा बिखेर रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये कलाकार अपने-अपने राज्य की संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वहीं सरस व क्राफ्ट मेले में अपने प्रदेशों की सभ्यता व वेशभूषा आदि का प्रचार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह संगम उत्सुकता का विषय बना हुआ है। कुरुक्षेत्र के झांसा गांव की किरणजीत कहती हैं कि वैसे तो उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में जाने का अवसर पता नहीं कब मिलेगा, लेकिन गीता महोत्सव में उन्हें देश की अद्भुत संस्कृति के दर्शन हो रहे हैं। महोत्सव के आयोजन के विषय में पेहवा के एसडीएम निर्मल नागर कहते हैं कि संस्कृति व संस्कार की जड़ों को मजबूती देने में गीता महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा। मेले में लोग परिवार सहित आ रहे हैं, जिन्हें अपने देश की संस्कृति से रू-ब-रू होने का स्वर्णिम अवसर मिल रहा है। ब्रह्मसरोवर में प्रतिदिन सांयकाल महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृत के श£ोकोच्चारण तथा गीता पर आयोजित किये जाने वाले आयोजन हमें हमारी समृद्धशाली संस्कृति का बोध कराते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव लोगों के लिए बना अनूठा संगम स्थल
संस्कृति, संस्कार, अध्यात्म, गीत-संगीत, मनोरंजन, मेला, सामान मिल रहे एक जगह
कहीं बीन तो कहीं नगाड़ों पर थिरक रहे युवक-युवतियां
साज स’जा के साथ घरेलू सामान और वस्त्रों की जमकर की जा रही खरीददारी
लाखों की संख्या में पहुंच रहे पर्यटक ले रहे महोत्सव का पूर्ण आनंद
गीता महोत्सव में ध्वनि एवं प्रकाश शो के माध्यम से लोगों को गीता का संदेश दिया जा रहा है। यूं तो आयोजन स्थल में प्रवेश मात्र से ही गीता के संदेशों से किसी न किसी रूप में परिचित होने का अवसर मिल रहा है। साथ ही इस प्रकार के आयोजन व विचार गोष्ठियां विषय को विस्तार से समझाने में मदद करते हैं। महोत्सव में लाखों की संख्या में पर्यटक व श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं, जो अपने अनुसार आनंद ले रहे हैं। हरियाणा की संस्कृति के साथ अन्य प्रदेशों की संस्कृति लोगों के लिए दर्शनीय है। विभिन्न विभागों की स्टॉलों पर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। महोत्सव स्थल पर जगह-जगह बीन तथा नगाड़े बज रहे हैं, जहां से गुजरने वाले युवक-युवतियां कलाकारों के साथ थिरकने को विवश हो उठते हैं। इससे सरस व क्राफ्ट मेले में स्टॉल लगाने वाले शिल्पकारों का भी भरपूर मनोरंजन हो रही है। हिमाचल से आई मीना रानी कहती हैं कि महोत्सव में समय कब बीत जाता है पता ही नहीं चलता। ब्रह्मसरोवर से हटकर भी गीता महोत्सव की छठा बिखेरी जा रही है। मेला ग्राउंड में बच्चों के लिए झूले लगाये गये हैं तो संध्या को संगीतमय बनाने के लिए प्रतिदिन प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। सोनीपत से आये जगदीश व यमुनानगर की अर्चना तथा राजस्थान के ललित मोहन का कहना था कि महोत्सव अपने आप में एक अनूठा व बेहतरीन आयोजन है। यहां लोगों को नायाब वस्तुओं की खरीददारी के लिए भी बेहतरीन मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से किये जाते रहने चाहिए।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *