करनाल 08 अगस्त: खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि अगामी 19 से 27 अगस्त तक करनाल खण्ड के गांवों मे ग्राम सभा की त्रैमासिक सामान्य बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं के माध्यम सेे गाँव केविकास से सम्बंधित विस्तारपूर्वक चर्चा कीजाएगी।
डीडीपीओ ने बताया कि ग्राम सभाओं के आयोजन से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश सम्बंधित ग्राम सचिवों तथा विस्तार अधिकारीयों को दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के आयोजन के सम्बंध मे गाँव में मुनयादी में करवाई जाएगीं तथा सभी पंचों को इस बारे एजेण्डा भेज कर ग्राम सभा की बैठक में आमंत्रित किया गया हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम सभा की बैठक को सार्वजनिक स्थान पर आयोजित करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इन ग्राम सभाओं की बैठको में ग्राम पंचायत की अपनी आय, सरकारी ग्रांट तथा खर्च का ब्यौरा ग्राम सभा के सभी सदस्यों के सामने रखा जाएगा। साथ ही भविष्य में पंचायत द्वारा करवाये जाने वाले विकास कार्यों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी, जिससे आने वाले समय में ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन ग्राम सभाओं के आयोजन का उद्ïेश्य गाँव मे विकास के साथ-साथ समाजिक बुराईयों के प्रति गाँव वासियों को जागरूक करना हैं। इन ग्राम सभाओं में दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल मजदूरी, बाल विवाह, नशा जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने के साथ-साथ बेटी- बचाओं बेटी -पढ़ाओं तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसे सामाजिक अभियानों को गति प्रदान करने के लिए भी विचार विमर्श किया जाएगा।
बॉक्स:- 19 अगस्त को होगी इन गांवों मे ग्राम सभा की बैठकें
डीडीपीओ ने बताया कि 19 अगस्त को प्रात: 11 बजें दरड़, सोहाना, सलारू, सरफाबाद माजरा, रूकनपुर, अब्दुलापुर तथा साय: 2 बजें संगोहा, शेखपुरा जागीर में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
बॉक्स:- 20 अगस्त को होगी इन गांवों मे ग्राम सभा की बैठकें
डीडीपीओ ने बताया कि 20 अगस्त को प्रात: 11 बजें कलामपूरा, रसूलपूर कलां, रम्बा, मिरघान, रसूलपूर खुर्द, तथा साय: 2 बजें रतनगढ़ में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
बॉक्स:- 21 अगस्त को होगी इन गांवों मे ग्राम सभा की बैठकें ।
डीडीपीओ के अनुसार 21 अगस्त को प्रात: 11 बजें अन्धेड़ा-दिलावरा,मोहिदीनपूर, पुण्डरक, रांवर, नलवीपार, तथा साय: 2 बजें मंगलौरा, ढाकवाला गुजरान, में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
बॉक्स:- 22 अगस्त को होगी इन गांवों मे ग्राम सभा की बैठकें ।
डीडीपीओ ने बताया कि 22 अगस्त को प्रात: 11 बजें काछवा, भूसली, नसीरपुर, डबरकी, संगोही, मुस्तफाबाद, में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
बॉक्स:- 23 अगस्त को होगी इन गांवों मे ग्राम सभा की बैठकें ।
डीडीपीओ के अनुसार 23 अगस्त को प्रात: 11 बजें छपरा जागीर, चुरनी जागीर, छपरा खेड़ा, ढाकवाला रोड़ान, नलवीपार टिल्ला तथा गंजोगढ़ी में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
बॉक्स:- 26 अगस्त को होगी इन गांवों मे ग्राम सभा की बैठकें ।
डीडीपीओ ने बताया कि 26 अगस्त को प्रात: 11 बजें टिकरी, सुभरी, बुडनपुर, चुण्डीपुर तथा साय: 2 बजें खरकाली में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
बॉक्स:- 27 अगस्त को होगी इन गांवों मे ग्राम सभा की बैठकें ।
डीडीपीओ के अनुसार 27 अगस्त को प्रात: 11 बजें कुराली, टपराना, बजीदा जाटान, नगला मेघा तथा साय: 2 बजें ऊंचा समाना में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
Post Now India Post Now India