स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है – अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों ने इसी उक्ति को चरितार्थ करते हुए खेल जगत में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंशनीय परिणाम प्राप्त कर अपने विद्यालय तथा माता पिता का नाम रोशन किया !
कक्षा दसवीं की छात्रा रमिता ने 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक इंदौर मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करके सफलता का परचम लहराया !18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक 56 वीं नेशनल रोलर स्पोर्ट्स चैम्पयनशिप , विशाखापट्नम आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर इनलाइन रोलर हॉकी , क्वैड रोलर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ! जिसमें अग्रसेन स्कूल के 8 छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर मिला ! इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी क्षमता का उत्क्रृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्णपदक चार रजत पदक और एक कांस्य पदक हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया ! इनलाइन और क्वैड रोलर हॉकी में लक्षिता गार्गी कनिष्का ने स्वर्ण पदक और निष्ठा, परिणीता ,रीतवीज़ा , रुद्राक्ष ने रजत पदक तथा अभी ने कांस्य पदक अपने नाम करके विद्यालय की अमिट छाप छोड़ी !
ये सभी छात्र द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा राज्य स्तर पर चयनित हुए थे ! विद्यालय प्राचार्या श्रीमती रीटा गोयल ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की !
Post Now India Post Now India