Breaking News
Home / Events / अग्रसेन पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मभूमि की तरह ख़ुशी, आस्था, और भक्ति के रंगों में सराबोर

अग्रसेन पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मभूमि की तरह ख़ुशी, आस्था, और भक्ति के रंगों में सराबोर

कुरुक्षेत्र 22 अगस्त नन्द घर आनंद भयो , जय हो नन्द लाल की गीत की स्वर लहरियों के साथ आज अग्रसेन पब्लिक स्कूल का सभागार गूंज उठा | अवसर था कृष्ण जन्मास्टमी का पर्व मनाने का | इस अवसर पर अभिभावकों का चन्दन तिलक लगाकर बच्चों द्वारा अभिनन्दन किया गया ! कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल की प्राचार्या रीटा गोयल के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर हुआ ! ततपश्चात् प्री- प्राइमरी के नन्हे – मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण गोपियों एवं ग्वालों का रूप धारण कर नृत्य किया और सबको मंत्रमुग्ध कर दिया ! नर्सरी के बच्चों ने घर घर बाजे सहनाई ” मोर पंख माथे पर जड़ा ” “लार्ड कृष्णा आ गया ” गीतों पर मनमोहक नृत्य किया ! के . जी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने जन्में है कृष्ण कन्हैया , गोकुल में आज बाजे बधाई , गोकुल धाम ब्रज का वासी आदि गीतों पर इतना मनोहर नृत्य किया कि सारे वातावरण को कृष्णमय कर दिया ! किड्स गार्डन के नन्हे मुन्ने बच्चों ने ट्विंकल – ट्विंकल मेरा कृष्णा गीत पर समां ही बांध दिया !

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *