Breaking News
Home / Uncategorized / अतिरिक्त उपायुक्त ने नई फैमिली रजिस्ट्रेशन के फार्म भरने को लेकर बैठक में जिला के सभी ग्राम सचिवों को दी सख्त हिदायत

अतिरिक्त उपायुक्त ने नई फैमिली रजिस्ट्रेशन के फार्म भरने को लेकर बैठक में जिला के सभी ग्राम सचिवों को दी सख्त हिदायत

16 जनवरी, करनाल:  अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बुधवार को डीसी आॅफिस के सभागार में सभी ग्राम सचिवों की नई फैमिली रजिस्ट्रेशन के फाॅर्म भरने को लेकर बैठक ली। बैठक के दौरान एडीसी ने सभी ग्राम सचिवों को सख्त हिदायत दी कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार यूनिक फैमिली आईडी रजिस्ट्रेशन को कार्य जनवरी माह में ही पूर्ण किया जाना अत्यन्त आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आगामी 23 जनवरी को इस कार्य की समीक्षा बैठक की जाएगी उस दौरान जिन ग्राम सचिवों की सबसे मध्यम स्तर की प्रगति रिपोर्ट रहती है तो उनके निलम्बन के आर्डर तैयार किए जाएंगे तथा पूरे जिला में जिन तीन ग्राम सचिवों को कार्य सबसे बेहतर होगा उनको 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि अगर आपको सरकारी योजनाओं का लाभ लेना है तो फैमिली आईडी बनवाना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि सरकार सभी परिवारों की निशुल्क फैमिली आईडी बनवा रही है, इसके लिए जिला में सभी ग्राम सचिवों, सक्षम युवाओं, मनरेगा एबीपीओ, मेट, गैस ऐजन्सियों की डयूटी लगाई गई है। इस फैमिली आईडी के जरिये ही लोगों को सरकारी सुविधाओं के लाभ मिल पाएंगे।
इन सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
यूनिक फैमिली आइडी बनवाने के उपरांत कोई भी परिवार गैस सब्सिडी, फसल बीमा योजना, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, विवाह शगुन योजना, चिकित्सा सुविधा के लिए आयुष्मान भारत योजना, दुर्घटना बीमा योजना, पारिवारिक पेंशन योजना, बुढापा पेंशन, छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा, लाडली योजना, कृषि एवं बागवानी विभागी की योजनाओं पर सब्सिडी आदि अन्य योजनाओं  व सेवाओं का लाभ नागरिक उठा सकेंगे।
यहां दर्ज करवा सकते हैं नाम बैठक के दौरान एडीसी ने बताया कि यदि किसी परिवार में सदस्यों की संख्या बढ गई हो अथवा परिवार में सदस्यों की संख्या घट गई हो तो सदस्यों से संबंधित जानकारी अपडेट करना बहुत जरूरी है। वह परिवार अटल सेवा केंद्र, बीडीपीओ आॅफिस के कार्यालय एवं शहर का नागरिक नगर निगम एवं नगरपालिका के कार्यालय में जाकर अपने परिवार का विवरण खुद अपडेट करवा सकता है।
जिला सचिवालय की आई टी लैब में चल रहा है डाटा फिडिंग का कार्य 
बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि यूनिक फैमिली आइडी पंजीकरण की डाटा फिडिंग का कार्य जिला सचिवालय की आई टी लैब में किया जा रहा है जिसके लिए डाटा एंट्री आॅपरेटरों तथा बेहतर सक्षम युवा जो कम्पयूटर कार्य में निपुण है उनकी शिफट अनुसार डयूटी लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि इस कार्य की प्रगति रिर्पोट की समीक्षा के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से डाॅ विजय कौशिक, सहायक परियोजना अधिकारी की डयूटी लगाई गई है। जिस भी गा्रम सचिव की कोई समस्या हो या डाटा फिडिंग में कोई समस्या आ रही हो तो वह इनसे सम्पर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने आम जनमानस से यह भी अपील की कि वह अपना यूनिक फैमिली आइडी रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं। यदि कोई परिवार किसी कारणवंश रह भी जाता है तो वह परिवार अटल सेवा केंद्र, बीडीपीओ आॅफिस के कार्यालय एवं शहर का नागरिक नगर निगम एवं नगरपालिका के कार्यालय में जाकर अपने परिवार का रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
बैठक के दौरान योजना अधिकारी संगीता मेहता, सुनील कुमार, सुखदेव चैहान तथा सभी ग्राम सचिव मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *