Breaking News
Home / Uncategorized / अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कैथल 22 अगस्त: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि जिला के आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें, जो भी संबंधित व्यक्ति ईलाज करवाने के लिए सरकारी अस्पताल में आएं, उन्हें इस योजना के तहत कवर करके स्वास्थ्य सेवाएं तुरन्त दें ताकि संबंधित व्यक्ति का ईलाज बेहतर ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि जितनी भी एम्बुलैंस चल रही हैं, उन सभी के ड्राईवरों को भी प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिलवाएं ताकि समय पडऩे पर वे भी पीडि़त व्यक्ति की सहायता कर सकें।

ए.सी.एस. राजीव अरोड़ा सामान्य अस्पताल का दौरा करने के दौरान स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, निदेशक डा. वी.के. बंसल भी मौजूद रहे। एसीएस ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही मलेरिया रोकथाम, एडïस एचआईपी, टी.बी., नशामुक्ति, हपेटाईटिस सी रोकथाम आदि क्रिया कलापों के बारे में फीडबैक लेते हुए संबंधित डाक्टरों को निर्देश दिए कि इन सभी के बारे में गंभीरता से कार्य करें। फील्ड में जाकर आमजन को जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि उपायुक्त की अध्यक्षता में त्रिमासिक जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन जरूर करें ताकि स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं व कार्यक्रमों के बारे में समीक्षा की जा सके। उन्होंने आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि जितने भी लम्बित गोल्डन कार्ड बनने शेष बचे हैं, उन सभी को जल्द बनवाए ताकि लाभार्थी सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सके।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम अधिकारी पीएचसी, सीएचसी तथा क्षेत्रों में जाकर इस योजना के बारे में शिविरों का आयोजन करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें। मलेरिया रोकथाम विषय पर समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन एस.के. नैन ने बताया कि जिला के लोगों को मलेरिया की रोकथाम के लिए समय-समय पर जागरूक किया जाता है। सक्षम योजना के तहत 176 युवाओं की टीम घर-घर लारवा की चैकिंग कर रही है। इस जिला में मलेरिया से संबंधित कोई भी केस सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हैपेटाईटिस-सी का ईलाज सरकार के निर्देशानुसार मुफ्त में किया जा रहा है और दवाईयां भी समय पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

इस अवसर पर एसीएस राजीव अरोड़ा ने नागरिक अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने एमरजेंसी वार्ड, सिटी स्केन रूम, दवाईयां वितरण कक्ष सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया और उपचाराधीन व्यक्तियों से वार्तालाप की। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में बहुत संख्या में ओपीडी होती है जोकि अच्छी बात है। महीने में लगभग 800 संस्थागत डीलिवरी हो रही हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्वश्त किया कि अस्पताल में स्टाफ, यंत्र जैसी कोई भी कमी है तो उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। इस मौके पर एसीएस राजीव अरोड़ा ने अस्पताल परिसर में पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन एस.के. नैन, डा.अलका, डा. नीलम कक्कड़, डा. संदीप बातिश, डा. गौरव पुनिया, डा. दीपिका, डीपीएम नरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *