Breaking News
Home / Social / अन्न सर्वोत्तम दान: सुषमा

अन्न सर्वोत्तम दान: सुषमा

कुरुक्षेत्र. मदर टेरेसा के एक वाक्य “तुम सैकड़ों लोगों का पेट नहीं भर सकते लेकिन एक व्यक्ति को तो भोजन करा उसका पेट भर सकते हो” इस आधार हरियाणा पुलिस के जवानो द्वारा संचालित रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र कार्य कर रही है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव साहब के दृष्टिकोण स्वरूप आज रोटी बैंक शाखा हरियाणा के विभिन्न शहरों में कार्यरत है जो भूख से पीड़ित का पेट भरने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है. इस कड़ी में आज सुंदरपुर फाटक के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को भोजन कराया गया. रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि पुलिस के जवानो द्वारा भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है, इतना ही नहीं जनता का भी बहुत सहयोग मिल रहा है. आज रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र में मुख्य रूप से विशेष पुलिस अधिकारी सुषमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र अक्षय ने भोजन वितरण करते हुए इस पुनीत कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रीकांत जाधव साहब ने हरियाणा पुलिस के एक नए चेहरे को उजागर किया है जो सेवा, सुरक्षा और सहयोग का एक दर्पण है. इस अवसर पर रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा, सुषमा, अक्षय, नरेंद्र, दुर्गा और विक्रम ने सेवा की.

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *