करनाल 16 फरवरी, वर्तमान हरियाणा सरकार की ओर से अपने नागरिको के लिए सुशासन प्रदान करने का जो वायदा किया गया था, वह पूरा साकार हो रहा है। अब जिला मुख्यालय पर स्थापित सरल केन्द्र व अंत्योदय भवन आम नागरिकों में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। माना जाए तो चर्चा होना भी लाजमी है क्योंकि अब नागरिकों को सरकारी सेवाओं तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने से जहां निजात मिली है, वहीं सरकार की इन सुविधाओं से प्रशासन और जनता के बीच की कड़ी में पारदर्शिता के साथ-साथ भ्रष्टïाचार पर रोक लगी और दलालो से छुटकारा मिला। जिला मुख्यालय के साथ-साथ सब-डिवीजन स्तर पर भी अंत्योदय सरल केन्द्र सफलतापूर्वक नागरिको को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब तक सरल केन्द्रो के माध्यम से 6 लाख से अधिक नागरिक विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।
लर्निंग लाईसेंस बनवाने के लिए दलालों से मिला छुटकारा:- राहुल कुमार।
सरल केन्द्र करनाल में लर्निंग लाईसेंस के लिए आए गांव सग्गा निवासी राहुल कुमार से जब बातचीत की गई तो उनका कहना था कि सरल केन्द्र में आते ही टोकन मिल गया और फाईल जमा करवाने में 20-25 मिनट ही लगे, किसी तरह की कोई टैंशन नही हुई। जबकि पहले लम्बी लम्बी कतारों में खड़ा होना पड़ता था, इतना ही नहीं सारा दिन लाईनों में लगने के बाद भी नम्बर नहीं आता था, जो व्यक्ति दलालों के माध्यम से लाईसेंस बनवाते थे, उन्ही का पहले लाईसेंस बनता था , जिसको लेकर आम नागरिक क ाफी परेशान होता था लेकिन अब हरियाणा सरकार ने सरल केन्द्रों की स्थापना करके इन सभी समस्याओं का स्थाई समाधान कर दिया है। इतना ही नहीं सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे देखकर बहुत अच्छा कदम उठाया है। इससे आम जनता की राह आसान हो गई है और सरकार व प्रशासन की कार्य प्रणाली में उसका विश्वास और भी पुख्ता हुआ है।
सरल केन्द्र मेंं समयबद्घ सेवाएं मिलना, वास्तव में ही सरकार की सुशासन नीति को रहा है दर्शा:- कुलदीप सैनी।
इसी प्रकार गांव संगोहा निवासी कुलदीप सैनी का कहना था कि सरल केन्द्र में वह मैरिज सर्टिफिकेट की फाईल लेकर आया था। यहां पर बैठे कर्मचारियों ने बहुत ही अच्छे तरीके से डील किया। सर्टिफिकेट हासिल करने की प्रारम्भिक प्रक्रिया बहुत ही जल्दी निपट गई। उन्होंने कहा कि सरल केन्द्र में जनता के कार्य अब ओर सरल हो गए हैं। केन्द्र में बिना किसी बिचौलिये के समयबद्घ सेवाएं मिलना, वास्तव में ही सरकार की सुशासन नीति को दर्शा रहा है। एक अन्य नागरिक राज कुमार ने बताया कि उसका ड्राईविंग लाईसेंस गुम हो गया था और उसे डुप्लिकेट लाईसेंस की जरूरत थी, इसके लिए वह सीधा सरल केन्द्र में आया और उसकी फाईल झट से यहां जमा हो गई। यहां की डिलिंग देखकर लगा कि उसे बिना किसी व्यवधान के जल्द ही डुपलिकेट लाईसेंस प्राप्त हो जाएगा। उनका कहना था
37 विभागो की करीब 485 योजनाओं व सेवाओं का जनता को मिल रहा हैं 37 भिन्न-भिन्न विभागो की करीब 485 योजनाओं व सेवाओं का जनता को मिल रहा हैं लाभ:- कुमारी सुविधा जानी।
सरल केन्द्र व अंत्योदय भवन पर कडी निगरानी रखने वाली मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी कुमारी सुविधा जानी के अनुसार अब 37 भिन्न-भिन्न विभागो की करीब 485 योजनाओं व सेवाओं का जनता को लाभ मिल रहा हैं, जिनमें ड्राईविंग लाईसेंस, विभिन्न जाति, रिहायशी एवं आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र तथा मैरिज सर्टिफिकेट इत्यादि शामिल हैं। अब तक सरल केन्द्रो के माध्यम से 6 लाख से अधिक नागरिक विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।
सरल केन्द्र पर जनता के लिए बेहतरीन व्यवस्था, कार्य करवाने के लिए नहीं होना पड़ता परेशान:-कुमारी सुविधा जानी।
कुमारी सुविधा जानी ने बताया कि सरल केन्द्र में जनता के बैठने के लिए पर्याप्त स्पेस, प्रतिक्षालय, हैल्प डैस्क तथा डिस्पैच काउंटर बनाए गए हैं। जैसे ही कोई नागरिक अपने काम के लिए केन्द्र में प्रवेश करता है, वह पहले हैल्प डैस्क पर बैठे ऑपरेटर से मिलकर अपने काम के बारे में पूछता है। इसके बाद वह अपना नम्बर लगवाकर टोकन प्राप्त करता है। एक बड़े डैश बोर्ड या स्क्रीन के जरिए नागरिक को अपने काउंटर नम्बर की जानकारी मिल जाती है और सीधे उस पर जाकर फाईल जमा होने जैसी कार्यवाही होती है। इस प्रक्रिया में ज्यादा समय नही लगता और नागरिक भी सहज रहता है। उसे काउंटर पर ही पता लग जाता है कि जिस सेवा को प्राप्त करने के लिए वह केन्द्र में आया है, तो उसकी डिलीवरी निश्चित समयावधि में ही हो जाएगी।
Post Now India Post Now India