कुरुक्षेत्र 22 अप्रैल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से अर्थ डे पर वन विभाग व शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में विशेष कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में विद्यार्थियों को भूमि के महत्व और पर्यावरण को बचाने वाले जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि अर्थ डे पर राजकीय स्कूलों में पैनल के अधिवक्ता राहुल सहारन, पीएलवी बलजीत व अधिवक्ता अमित शर्मा तथा पीएलवी योगेश ने दिन प्रतिदिन मौसम में हो रहे बदलाव और पर्यावरण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आज पर्यावरण को बचाना बहुत ही जरूरी है, इसके लिए सभी को अधिक से अधिक पेड लगाने चाहिए और पानी को बचाना चाहिए।
Post Now India Post Now India