करनाल 20 अगस्त: जिला योजनाकार विक्रम सिंह की टीम द्वारा मंगलवार को असंध के डेरा गामा में करीब 2 एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी की 10 डीपीसी के निर्माण कार्य को गिराया गया।
जिला योजनाकार ने बताया कि मंगलवार को असंध के डेरा गामा में करीब 2 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी 10 डीपीसी व हो रहे निर्माण कार्य को गिराया गया। इनमें कॉलोनी में बन रहा कच्चा रास्ता, इंटरलोकिंग टाईल्स सहित लगभग 300 फुट की चारदीवारी शामिल है। जनता को भी चाहिए कि वह अवैध कॉलोनी में प्लॉट लेकर अपने धन की बर्बादी न करें।
Post Now India Post Now India