करनाल 23 जुलाई: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने मंगलवार को चण्ड़ीगढ से विडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों को कुछ बिन्दुओं से जुड़ी फीडबैक ली और कुछ जरूरी निर्देश भी दिए। इस बीच करनाल के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह द्वारा विडियो कॉन्फ्रैंस में सभी बिन्दुओं से जुड़ी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सीईओ ने उनके कार्य की सराहना की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्तों से कहा कि उनके जिला में जिस मतदान केन्द्र का भवन ठीक नहीं है या कहीं शिफ्ट करना है, उसकी रिर्पोट मुख्यालय भेजें। फार्म नम्बर-7 जो त्रुटी ठीक करने के लिए है, उससे सम्बंधित जितनी भी आपत्तियां बीएलओ के पास आई हैं, उनकी सूचना समाचार पत्रों के माध्यमों से प्रकाशित करवाएं और इसकी रिपोर्ट फार्म नम्बर-10 में चण्ड़ीगढ चुनाव कार्यालय मे भी भेजें। उन्होंने कहा कि जिलों में दिव्यांग व्यक्तियों की अलग-अलग संख्या है और उनके वोट भी बनाए गए हैं, लेकिन जिला चुनाव कार्यालय द्वारा सभी नम्बरों अथवा संख्या को मार्क अथवा वैरीफाई नहीं किया गया है, इसका आसान तरीका है कि जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से दिव्यांग व्यक्ति जो पेंशन ले रहे हैं, उनकी सूची लेकर तदानुसार उसे चैक कर उसको मार्क कर लें। ऐसे व्यक्ति जिनके वोट नहीं बने हैं, उनके फार्म भरवाकर वोट बनवाएं। जिन व्यक्तियों के पते बदल गए हैं और जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके वोट, वोटर लिस्ट में से काट दें और ऐसी सूचना को समाचार पत्रों के माध्यम से भी प्रकाशित करवाएं।
राजीव रंजन ने निर्देश दिए कि जिला में स्वीप गतिविधियां जारी रखें। नई वोट बनवाने वालों के लिए शिक्षण संस्थाओं में कैम्प लगाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हर सप्ताह मीटिंग करें, उन्हें फार्म- 9, 10, 11, 11-ए, जो क्रमश: वोट बनवाने वालों के लिए, कटवाने बारे, त्रुटी ठीक करने तथा एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होने बारे हैं, को देकर उनसे रिसीविंग ले लें, ताकि राजनीतिक दलों के लोग उनका अवलोकन कर अपनी संतुष्टïी कर सकें।
विडियो कॉन्फ्रैंस में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि जिन व्यक्तियों ने फार्म नम्बर 7 में अपना नाम कटवाने बारे ऑनलाईन या सीधे आवेदन दिए हैं, उनकी सूची फार्म नम्बर 10 में तैयार कर उसे समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधि जोरों पर चल रही है। जिला के करनाल, इन्द्री व असंध के कॉलेजों में पात्र युवाओं के फार्म नई वोट बनवाने के लिए भरवाए गए हैं। स्वीप गतिविधि से करीब 4 हजार नए फार्म भरवाए जाने की उम्मीद है। दिव्यांग व्यक्ति जिनके नाम मार्क नही हुए हैं, उनके नामों की सूची जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से ले ली गई हैं, जिनको चैक कर मार्क कर लिया जाएगा और जिनके वोट नहीं बने हैं, उनके वोट बनवाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें जारी हैं। सभी एआरओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रो में जाकर मतदान केन्द्रों का दौरा करें और जहां-जहां रैम्प इत्यादि की कोई जरूरत है, तो उस पर कार्यवाही करें। वोट से सम्बंधित सभी सूचनाएं जिला वैबसाईट पर डाल दी गई हैं।
Post Now India Post Now India