कैथल, 25 जुलाई: जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह ने बताया कि आगामी 28 व 30 जुलाई तथा 25 अगस्त को सुबह 9 बजे से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में, 30 जुलाई को शहीद सुरेंद्र सिंह जन कल्याण ट्रस्ट ककराला द्वारा गांव रसुलपुर के गुरूद्वारा में तथा 25 अगस्त को संत निरंकारी मंडल द्वारा निरंकारी सत्संग भवन कैथल में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आम जन से आह्वान किया वे मानवता की भलाई के इस कार्य में स्वैच्छा से बढ़चढ़ कर रक्तदान करें, ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को रक्त उपलब्ध करवाकर उनकी बहुमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रकृति में मनुष्य के रक्त का कोई विकल्प नही है तथा विज्ञान द्वारा भी अभी तक इसका कोई विकल्प नही ढूंढा जा सका है। केवल मनुष्य का रक्त जरूरत पड़ने पर मनुष्य को दिया जा सकता है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। रक्तदान करने से प्राप्त होने वाले रक्त को जरूरतमंद व्यक्ति को प्रदान करके उसकी जिंदगी को बचाकर नई जिंदगी रूपी तोहफा दिया जाता है।
Home / Uncategorized / आगामी 28 व 30 जुलाई तथा 25 अगस्त को सुबह 9 बजे से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India