Breaking News
Home / Uncategorized / आज विकास के क्षेत्र में हरियाणा न केवल देश के बल्कि दुनिया के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान रखता है: डॉक्टर पवन सैनी

आज विकास के क्षेत्र में हरियाणा न केवल देश के बल्कि दुनिया के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान रखता है: डॉक्टर पवन सैनी

कुरुक्षेत्र 22 जुलाई: हल्का लाडवा के विधायक डॉक्टर पवन सैनी ने गांव बीड़ पिपली में सदस्यता अभियान की शुरूआत की जिसमें गांव के सैकड़ों लोगों ने विधायक की अध्यक्षता में भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि वह दुनिया की सबसे बड़ी के सदस्य हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा पार्टी क्षेत्रवाद ,जातिवाद, भाई भतीजावाद से उठकर केवल राष्ट्रवाद में विश्वास रखती है। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की अढ़ाई करोड़ जनता हमारा परिवार है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में वंशवाद का बोलबाला था लेकिन वर्तमान हरियाणा सरकार हर वर्ग ही सांझी सरकार है। जनहितैषी इस सरकार में पारदर्शिता के साथ कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाता है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास, यही हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है और इस दिशा में जनता ने हमें बेहतरीन सहयोग दिया है और हम जनता के सहयोग को जनहितैषी ताकत के रूप में प्रयोग करके समाज सेवा और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करते रहेंगे। समूचे हरियाणा प्रदेश में विकास के कार्य पूरे जोरों पर जारी है। आज विकास के क्षेत्र में हरियाणा न केवल देश के बल्कि दुनिया के मानचित्र पर अपनी अलग और अनुकरणीय पहचान रखता है।

उन्होंने कहा कि सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में बराबरी के आधार पर विकास कार्यों की झडी लगी है और यह विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। नौकरियों में पारदर्शिता लाने का काम किया गया है। तबादलों में ऑनलाईन व्यवस्था की गई है और काफी विभागों में इसे लागू भी कर दिया गया है जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की रीढ हैं और इन्होंने अपनी सौंपी गई जिम्मेदारी के अनुरूप कार्य करके पार्टी को सशक्त बनाते हुए नई दिशा व दशा देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि यह पार्टी सामान्य कार्यकर्ताओं की पार्टी है। विधायक पवन सैनी कहां कि सरकार जल संरक्षण को लेकर काफी गंभीर है लगातार धान की बिजाई के चलते पानी का स्तर का कफी नीचे चला गया है। प्रदेश के कईं क्षेत्र डार्क जोन में आ गये हैं। इसलिए जल संरक्षण हम सबकी सांझी जिम्मेदारी है। सभी को चाहिए कि वे जल संरक्षण खुद भी करें और अन्य को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित, जागरूक और प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर संजय सैनी, मंडल अध्यक्ष बरखा राम, दीपक कुमार, नरेंद्र मथाना, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *