Breaking News
Home / Events / आदिशक्ति का पर्व, नंगे पांव 5100 शक्तिस्वरुपाओं ने सिर पर कलश रख निकाली भव्य शोभायात्रा

आदिशक्ति का पर्व, नंगे पांव 5100 शक्तिस्वरुपाओं ने सिर पर कलश रख निकाली भव्य शोभायात्रा

कुरुक्षेत्र 4 अप्रैल। श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में आदिशक्ति महाशक्ति की महापूजा के साथ नवरात्रि का शुभारंभ हुआ। महालक्ष्मी, महासरस्वती, महाकाली का मंत्रों उच्चारण के साथ पूजन हुआ। पूजन के बाद मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शनिवार को पहला नवरात्र है। घर घर अखंड ज्योतें प्रज्जवलित होगी। शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने हरी झंडी देकर किया।


नंगे पांव चलीं 5100 कलशधारी

आदिशक्ति के इस पर्व को लेकर महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। श्री देवीकूप मंा भद्रकाली मंदिर से भव्य शोभायात्रा में 5100 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नंगे पांव अगुवाई की। वहीं 1100 ध्वजवाहक चले। 52 शक्तिपीठों के प्रतीक स्वरुप 52 चांदी के त्रिशूल यात्रा में शामिल रहे। वहीं 52 ही झांकियां थी। देवी देवताओं की वेशभूषा में बच्चों और बड़े कलाकारों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने शहरभर में ढोल व नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारें लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *