Breaking News
Home / Uncategorized / आम जन को कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है

आम जन को कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है

कैथल, 18 जून: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एमएम धौंचक के मार्गदर्शन में प्रधिकरण द्वारा आम जन को कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रोहेड़ा गांव में कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें पैनल अधिवक्ता उमेश कुमार, पराविधिक स्वयं सेविकाओं बीना एवं सुमन बाला ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों की जानकारी के अतिरिक्त सरकार द्वारा क्रियांवित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस शिविर में पैनल अधिवक्ता ने सूचना का अधिकार, मध्यस्थता कानून, जन उपयोगी अदालत, वरिष्ठï नागरिक अधिनियम आदि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 3 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को न्यायालय में अपने मुकदमों की पैरवी के लिए मुफ्त कानूनी सहायता मिलती है, जिसके लिए वे जिला वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र में सम्पर्क कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त करने के लिए हैल्पलाईन सेवा 01746-235759 पर भी फोन कर सकते हैं। इस अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्ति माजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *