Breaking News
Home / Uncategorized / आयुष्मान भारत योजना की वर्कशॉप का आयोजन किया गया

आयुष्मान भारत योजना की वर्कशॉप का आयोजन किया गया

करनाल 29 दिसम्बर,  सिविल सर्जन करनाल के कार्यालय में जिला के सभी सरकारी व प्राईवेट अस्पतालों, जो आयुष्मान भारत योजना के तहत रजिस्र्टड है, उनके सभी डॉक्टरर्स और आयुष्मान मित्रों के लिए जिला स्तरीय वर्कशॉप का आयोजन डा. गुलशन अरोड़ा सिविल सर्जन तथा डा. राजेन्द्र कुमार उप-सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। आयुष्मान भारत योजना की वर्कशॉप में विशेष तौर पर स्टेट नोडल अधिकारी हरियाणा डा. रवि विमल ने उपस्थित होकर सभी रजिस्र्टड सरकारी व प्राईवेट अस्पतालो के डॉक्टरर्स और आयुष्मान मित्रों को इस योजना के बारे में विस्तार रूप से बताया तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया।
वर्कशॉप में बताया गया कि एसईसीसी 2011 (सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना 2011) के तहत जो भी परिवारों के नाम सूची में आते हंै उन सभी परिवारों के सभी सदस्यों को एक साल में  5 लाख रुपये तक का ईलाज करवाने की मुफ्त सुविधा दी जा रही है। जिला करनाल में कुल 85061 परिवारों के पीएम लैटर्स उपायुक्त महोदय करनाल के कार्यालय में पहुंचे थे जिसमें से 60796 पीएम लैटर्से ग्रामीण परिवारों तथा 24265 शहरी परिवारों के लिए है जो स्वास्थ्य विभाग करनाल द्वारा माननीय उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार बांटे जा रहे हैै। इस योजना में कुल 1350 ट्रीटमैन्ट पैकेज है, जिसमें से 276 पैकेज सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित रखे गये है तथा बाकी के पैकेज रजिस्र्टड  प्राईवेट अस्पतालों के लिए है। इस योजना के तहत परिवार के सदस्य अपना राशन कार्ड / पीएम लैटर्स तथा आधार कार्ड सरकारी व प्राईवेट अस्पतालों में ले जाकर अस्पताल के काऊंटर पर बैठे आयुष्मान मित्र को मिलकर अपना नाम लाभार्थी सूची में चैक करवा सकते है तथा लाभार्थी सूची में नाम पाए जाने पर अपना व परिवार के सभी सदस्यों का गोल्डन कार्ड  बनवा सकते है।
जिला करनाल में अब तक सरकारी व प्राईवेट अस्पतालों द्वारा कुल 18132 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिनमें से 315 लाभार्थियो के इलाज की क्लेम राशि सम्बन्धित अस्पतालों को दी चुकी है। माननीय प्रधानमन्त्री भारत सरकार द्वारा चलाई गई आयुष्मान भारत योजना का एसईसीसी 2011 के तहत परिवारों को अपना ईलाज कैशलैस व पैपरलैस तरीके से करवाने में बहुत ही सफल सिद्ध हो रही है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *