करनाल 23 दिसम्बर, गरीब और वंचित तबकों के लोगो के लिए एक अच्छी खबर। प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना, (आयुष्मान भारत) को लेकर जिला के 30 सरकारी व प्राईवेट अस्पतालों ने एम्पैनल मेें शामिल होने के लिए आवेदन किया था, परिणामस्वरूप अब तक 21 अस्पताल सूचीबद्ध हो गए हैं। पांच अस्पतालों के केस सरकार को भेजे गए हैं, जो जल्द ही सूचीबद्ध हो जाएंगे।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कीम के तहत लाभार्थियों की भिन्न-भिन्न श्रेणियों बनाई गई हैं, जिनमें 1 हजार से भी अधिक पैकेज मौजूद हैं, जो कैंसर के ईलाज, रेडिएशन थेरेपी, कीमो थेरेपी, हृदय से जुड़ी दिक्कतें, स्टेंट डालने, दिमागी ऑपरेशन, दांतो व आंखो का ऑपरेशन, एम.आर.आई. व सी.टी. स्कैन जैसे विशेष टेस्ट कवर होते हैं। उन्होंने बताया कि देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में अस्पतालो में मरीजों के ईलाज खर्च में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना गरीब लोगों के लिए एक वरदान से कम नही है। इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार के सदस्य का 5 लाख रूपये तक का ईलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में फ्री किया जाएगा। सदस्यों की संख्या और आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन इस योजना क ो धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना का लाभ लेकर गरीब परिवार किसी सदस्य के बडी से बडी बीमारी से पीडित होने पर बिना खर्च और बिना कर्ज ईलाज करवा सकें गे।
योजना में जिला के यह अस्पताल हो गए हैं सूचीबद्ध:- सरकारी अस्पातालों में कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल करनाल तथा नीलोखेड़ी व असंध के उपमण्डल स्तरीय अस्पताल शामिल हैं। जबकि प्राईवेट अस्पतालों मेें शहर के रामा सुपर स्पेसिलिटी एंड क्रिटिकल केयर अस्पताल, संजीव बंसल सिग्नस अस्पताल, बाला जी अस्पताल, मिनानी अस्पताल, विर्क अस्पताल प्राईवेट लिमिटेड, डॉ. के.सी. सचदेवा अस्पताल, मिगलानी नर्सिंग होम, सुशील गर्ग अस्पताल, सरस्वती नेत्रालय, पार्क अस्पताल, भटनागर आई केयर सेंटर, हरियाणा अस्पताल, अरविंद अस्पताल, ठाकुर आई एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल, श्री मूलचंद किडनी हॉस्पिटल एंड यूरोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, सूर्या हॉस्पिटल तथा श्री हरि हॉस्पिटल शामिल हैं।
Post Now India Post Now India