Breaking News
Home / Uncategorized / इंद्री का विकास प्लान तैयार, जनसाधारण एक महीने के अंतराल तक करवा सकता है आपत्ति दर्ज – अमरीक सिंह

इंद्री का विकास प्लान तैयार, जनसाधारण एक महीने के अंतराल तक करवा सकता है आपत्ति दर्ज – अमरीक सिंह

करनाल 4 फरवरी,  जिला नगर योजनाकार अमरीक सिंह ने बताया कि इंद्री का विकास प्लान का प्रारूप 2031 एडी का प्रकाशन 30 जनवरी 2019 को 86 हजार अनुमानित जनसंख्या मानकर तैयार किया गया है। इससे पहले यह प्रारूप मार्च 2008 में 2025 में अनुमानित 75 हजार जनसंख्या मानकर प्रकाशित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कमेटी द्वारा 5 अप्रैल 2018 को यह प्लान अनुमोदित किया गया था, विभिन्न विभागीय सदस्यों आपत्तियों को दूर करते हुए यह प्रारूप 30 जनवरी को प्रकाशित किया गया है। यदि किसी व्यक्ति की कोई भी आपत्ति है वह अपनी आपत्ति 1 महीने के अंदर जिला नगर योजनाकार हुडा काम्पलैक्स सैक्टर 12, करनाल में या मुख्य संयोजनाकार सैक्टर 6 पंचकूला में दर्ज करवा सकता है।
बॉक्स: इंद्री के विकास प्लान में 701 हैक्टेयर भूमि की गई निर्धारित
जिला योजनाकार ने जानकारी देते हुए बताया कि इंद्री में प्लान 2031 एडी के अनुसार 701 हैक्टेयर एरिया निर्धारित किया है इसके तहत आवासीय के 287 हैक्टेयर, व्यावसाय के लिए 242 हैक्टयर, उद्योग के लिए 79 हैक्टयर, ट्रांसपोर्ट कम्यूनिकेशन के लिए 73 हैक्टेयर, जनसाधारण के प्रयोग के लिए 16 हैक्टेयर, पब्लिक व सेमि पब्लिक के लिए 34 हैक्टेयर तथा 150 हैक्टेयर ग्रान बैल्ड व खुला रखा जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *