Breaking News
Home / Uncategorized / इन्द्री में करीब 650 करोड़ रूपये की राशि से लगभग 156 से ज्यादा विकास कार्य करवायें गए हैं: मंत्री कर्णदेव काम्बोज

इन्द्री में करीब 650 करोड़ रूपये की राशि से लगभग 156 से ज्यादा विकास कार्य करवायें गए हैं: मंत्री कर्णदेव काम्बोज

करनाल 14 फरवरी, हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने वीरवार को क्षेत्र के गांव माखू माजरा में करीब 54 लाख 20 हजार रूपये के कार्य का उद्दघाटन करके जनता को समर्पित किया, इनमे 46 लाख 20 हजार रूपये की लागत से नए जल घर व पाईप लाईन बिछाने तथा 8 लाख रूपए की लागत से गली का निर्माण कार्य शामिल है।
इस मौके पर मंत्री काम्बोज ने कहा कि  इन्द्री में करीब 650 करोड रूपये की राशि से लगभग 156 से ज्यादा विकास कार्य करवायें गए हैं, किसी भी कार्य को अधुरा नहीं रहने दिया जाएगा तथा कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के 4 साल के दौरान इन्द्री क्षेत्र में इतने विकास कार्य करवाए गए हैं, इसकी तुलना पिछली सरकार की 10 साल के कार्यकाल से करके देख लो, आप लोगों को अन्तर खुद नजर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करके मैं जनता पर कोई एहसान नहीं कर रहा हूं, यह तो जन प्रतिनिधि की डयूटी बनती है, अगर पिछले जन प्रतिनिधि क्षेत्र के विकास पर ध्यान देते तो इन्द्री इलाका भी तरक्की और खुशहाली की ओर बढ़ता लेकिन उन्होंने केवल  सत्ता सुख हासिल करने के लिए लोगों की वोट प्राप्त की हैं।
मंत्री ने गांव माखू माजरा में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि छोटे से गांव में करोडो रूपये के विकास कार्य हो चुके हैं। आज भी करीब 54 लाख 20 हजार रूपए के  विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है। इस मौके पर उन्होंने गावं के गुरूद्वारे में लंगर हाल बनवाने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर जन स्वस्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियन्ता अशोक खंडुजा, एसडीओ अनिल क त्याल,मंडल अध्यक्ष नन्दलाल पांचाल, अमनदीप  विर्क, सरपंच कुलतार सिंह, भाजपा कार्यकर्ता जोगिन्द्र शर्मा, मोहन सैनी, गुरमेर, सुदेश पाल काम्बोज, किसना राम, पाला सिंह, दलबीर सैनी, रतनलाल नम्बरदार, चरण सिंह राणा, अंग्रेज सिंह सरपंच, रणबीर सिंह, महिन्द्र लाठर, रमेश, बलजिन्द्र व राजकुमार रिंडल, परमजीत सरपंच संगोई व नवदीप सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *