कैथल, 25 मार्च: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2019 में प्रयुक्त होने वाली इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट्स की कम्प्यूटर आधारित प्रथम रैंडमाईजेशन की गई, जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र अुनसार ईवीएम एवं वीवीपैट्स अलॉट की गई। इन मशीनों की दूसरी रैंडमाईजेशन चुनाव पर्यवेक्षक की उपस्थिति में बाद में की जाएगी।
डॉ. प्रियंका सोनी ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अपनी देख-रेख में रैंडमाईजेशन करवाई। उन्होंने कहा कि प्रथम रैंडमाईजेशन में विधानसभा क्षेत्र अनुसार मशीनें व वीवीपैट्स अलॉट की गई हैं। अब रैंडमाईजेशन के अनुसार ही इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से बॉक्स में पैक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के लिए कृत संकल्प है। जिला में पर्याप्त संख्या में इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट उपलब्ध हैं।
डॉ. प्रियंका सोनी कहा कि जिला में 795 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। गुहला विधानसभा क्षेत्र में 196, कलायत विधानसभा क्षेत्र में 209, कैथल विधानसभा क्षेत्र में 206 तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 184 मतदान केंद्र स्थित है। जिला में 947 कंट्रोल यूनिट, 2 हजार 449 बैलेट यूनिट तथा 990 वीवीपैट उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि गुहला विधानसभा क्षेत्र के 196 मतदान केंद्रों के लिए 216 मशीनें व वीवीपैट्स, कलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए 206 मतदान केंद्रों हेतू 227 मशीनें व वीवीपैट्स, कैथल विधानसभा क्षेत्र के 209 मतदान केद्रों हेतू 230 मशीनें व वीवीपैट्स तथा पूंडरी विधानसभा के 184 मतदान केंद्रों के लिए 203 ईवीएम एवं वीवीपैट्स रखी गई हैं। इनके अतिरिक्त हर विधानसभा क्षेत्र हेतू 10 प्रतिशत ईवीएम एवं वीवीपैट्स आरक्षित रखी गई हैं।
इस अवसर पर उपमंडलाधीश ईशा कम्बोज, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश जगदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना, तहसीलदार छोटू राम, चुनाव नायब तहसीलदार राजपाल भूरा, संबंधित एईआरओ, कानूनगो के अलावा भाजपा, कॉग्रेंस, जेजेपी राजनीतिक पार्टियों प्रतिनिधि क्रमश: रामपाल राणा, सुरेंद्र रांझा व गुलाब सिंह व अन्य मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India