पुलिस अधीक्षक, कुरूक्षेत्र श्री सुरेन्द्र पाल सिहं ने बताया कि इस बार राहगिरी का आयोजन 17 फरवरी 2019 को प्रातः 7ः00 बजे से 09-30 बजे तक बस स्टैण्ड, लाडवा पर किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम का उदेश्य लोगों को तनाव से मुक्त करके खुशी की ओर ले जाना और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए भाईचारे में रह कर सकारात्मक सोच के साथ आपस में मेलजोल को बढाकर मस्ती से परम्परागत खेलों के रंग में रंगने का है। इस कार्यक्रम में पारम्परिक (पुराने) खेलों, संगीत, नुक्कड नाटिका, यातायात के नियमो की जानकारी व अन्य कार्यक्रमों का भी आयोंजन किया जाएगा। उन्हाने आम नागरिकों, स्कूल प्रशासन व बच्चों से अपील की है कि वे 17 फरवरी 2019 को प्रातः 7ः00 बजे से 09-30 बजे तक राजीव गांधी चैंक शाहबाद में अधिक से अधिक संख्या में पंहुच कर इस कार्यक्रम मे भाग ले। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोग को आपस में अपने-अपने मन की बाते साँझा करने का पूरा पूरा समय मिलता है तथा प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियो से भी तालमेल बनाने का मौका मिलता है।
Home / Uncategorized / इस बार राहगिरी 17 फरवरी 2019 कोे बस स्टैण्ड, लाडवा में होगी: पुलिस अधीक्षक, कुरूक्षेत्र
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India