Breaking News
Home / Uncategorized / ईवीएम की 3 दिवसीय ट्रेनिंग समापन

ईवीएम की 3 दिवसीय ट्रेनिंग समापन

शाहाबाद मारकंडा, 28 दिसम्बर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शाहाबाद प्रशासन द्वारा आर्य कन्या महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में मास्टर ट्रेनरों ने खंड के विभिन्न विभागों के 700 अधिकारियों व कर्मचारियों को ई.वी.एम. मशीन की विस्तार से जानकारी देते हुए अभ्यास करवाया। निर्वाचन कानूनगो सुभाष चंद्र ने बताया कि इस 3 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर राजकिशन, अशोक कुमार,रोबिन,कर्मबीर सिंह, संजय विज तथा रणबीर सिंह ने खंड के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ साथ सभी आशा वर्कर, आंगनवाडी वर्कर, लैक्चरर, अध्यापकों को भी ई.वी.एम. मशीन के साथ साथ वी.वी. पैट नई तकनीक के आधुनिक यंत्र की भी विस्तार से ट्रेनिंग दी। जब मतदाता बूथ पर अपना वोट डालने जाएगा तो 7 सैकंड इस यंत्र में मतदाता द्वारा जिस उम्मीदवार को वोट डाला है वह स्पष्ट रूप से स्क्रीन पर दिखाई देगा। इस कार्यक्रम के दौरान शुगर मिल के एम.डी. एवं शाहाबाद के एस.डी.एम. सुशील कुमार ने भी दौरा किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।  26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलने वाले इस टे्रनिंग कार्यक्रम में खंड के आम नागरिकों ने भी इसका अभ्यास किया। इस अवसर पर एस.डी.ओ. विनोद कुमार गुप्ता सहित खंड के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *