Breaking News
Home / Uncategorized / ईवीएम मशीनों का लोकसभा क्षेत्र के बूथ अनुसार किया द्वितीय रैंडमाईजेशन: नितिन

ईवीएम मशीनों का लोकसभा क्षेत्र के बूथ अनुसार किया द्वितीय रैंडमाईजेशन: नितिन

कुरुक्षेत्र 29 अप्रैल: कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी नितिन शिवदास खड़े ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा क्षेत्रों के 1825 बूथों के लिए ईवीएम मशीनों का द्वितीय रैंडमाईजेशन कर दिया गया है। इन मशीनों का रैंडमाईजेशन विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष किया गया और सभी प्रतिनिधियों ने इस प्रक्रिया पर अपनी सहमति व्यक्त की है। इतना ही नहीं सभी के समक्ष 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1825 बूथों सहित कुल 1825 ईवीएम मशीनों का रैंडमाईजेशन किया गया है।

वे सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में ईवीएम मशीनों के द्वितीय चरण के रैंडमाईजेशन कार्य के दौरान बोल रहे थे। इससे पहले सामान्य पर्यवेक्षक नितिन शिवदास खड़े, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कैथल प्रियंका सोनी, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त यमुनानगर अमना तसलीम की अध्यक्षता में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम व वीवीपैट का रैंडमाईजेशन किया गया। सामान्य आब्जर्वर ने कहा कि हरियाणा में 12 मई को लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए मतदान होगा। इन चुनावों के लिए कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में कुल 1825 बूथ स्थापित किए गए है और इन बूथों की 1825 संख्या के साथ 10 प्रतिशत अतिरिक्त बूथों के लिए ईवीएम मशीनों का रैंडमाईजेशन द्वितीय चरण यानि 1825 मशीनों का रैंडमाईजेशन किया गया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनावों के लिए 12 मई को मतदान होगा। द्वितीय चरण की बूथ अनुसार रैंडमाईजेशन की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके के साथ-साथ सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष पूरा करवाया गया है और सभी प्रतिनिधियों को बूथ अनुसार ईवीएम मशीनों की रैंडमाईजेशन की एक प्रति भी दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में कुरुक्षेत्र्र कैथल और रादौर में कुल 1825 बूथ बनाए गए है, इन बूथों के लिए द्वितीय चरण का रैंडमाईजेशन का कार्य पूरा कर दिया गया है। इन मशीनों को शीघ्र ही तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सुबह 6 बजे सभी एजेंटों के समक्ष मॉकपोल होगा और कम से कम 50 वोट डाले जाएंगे। अगर किसी बूथ पर ईवीएम मशीन खराब हो जाती है तो वहां पर 25 वोट मॉकपोल के दौरान डाले जाएंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त कैथल आरके सिंह, एसडीएम लाडवा अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, एसडीएम शाहबाद संयम गर्ग, डीआईओ विनोद सिंगला, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार, कानूनगो सुभाष चंद सहित कैथल व यमुनानगर के अधिकारी गण व विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *