कुरुक्षेत्र 10 जनवरी प्रदेश के राजस्व विभाग की अतिरिक्त प्रधान सचिव व वित्तायुक्त केशनी आनंद अरोड़ा ने उपायुक्त डा. एसएस फुलिया को जमाबंदियों से सम्बन्धित कार्य करने पर तथा ई-सर्विसिस सरल में अम्बाला मंडल में प्रथम स्थान पर आने पर बधाई दी और कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि थानेसर के 61 गांव डिजीटल होने जा रहे है, इसकी भी उपायुक्त को बधाई दी। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जाहिर की प्रदेश में कुरुक्षेत्र ई-सर्विसिस में दूसरे नम्बर पर है।
अतिरिक्त प्रधान सचिव व वित्तायुक्त वीरवार को चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से उपायुक्तों के साथ राजस्व विभाग से सम्बन्धित कार्यो की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में आगामी 10 दिनों के अंदर-अंदर रजिस्ट्रियों से सम्बन्धित जमाबंदी व इंतकाल के कार्य को पूरा करे, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त समय-समय पर एसडीएम तथा तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के साथ राजस्व विभाग के कार्यो की समीक्षा करे तथा साफ्टवेयर से सम्बन्धित कोई समस्या है तो उसको एनआईसी के माध्यम से समझे ताकि कोई समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि उपायुक्त लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम को स्वयं देखे ताकि सिस्टम में कोई कमी न रहे। इस सिस्टम का गत्त 5 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उदघाटन किया है तथा इस सिस्टम का हाई कोर्ट से लिंक है, इस विषय में मुख्यमंत्री 31 जनवरी के बाद एक बैठक भी लेंगे।
अतिरिक्त प्रधान सचिव व वित्तायुक्त ने कहा कि जिस भी व्यक्ति का रजिस्ट्री से सम्बन्धित कार्य होता है, उसका ई-मेल तथा मोबाईल नम्बर जरुर ले ताकि उसको सम्बन्धित जानकारी पहुंचाई जा सके। जानकारी लेते वक्त इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि उसका पता पूरा सही हो। उन्होंने कहा कि जो कोर्ट केस है उसे समय रहते अपडेट करे तथा सम्बन्धित को नोटिस भी जारी करे। आगामी 3 दिनों के अंदर-अंदर खराबे की रिपोर्ट भी भेजे तथा जिलास्तर पर व तहसीलों में जो रिकार्ड रुम है, उनमें अगर कोई कमी है और बजट की जरुरत है तो उसको प्रपोजल भी मुख्यालय को भेजे। मुख्यालय द्वारा बनाए गए एफसीआर ग्रुप को भी समय-समय पर देखे।
वीसी में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिले में वर्ष 2017-18 से सम्बन्धित जमाबंदी का कार्य सुचारु रुप से चल रहा है, अभी 7 जमाबंदी पेंडिंग है, जिसका कार्य आगामी सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि समय-समय पर एसडीएम, तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों की बैठक ली जाती है तथा जो कोर्ट केस है उन्हें समय पर अपलोड किया जाता है। उपायुक्त ने यह भी बताया कि ई-सर्विसिस से सम्बन्धित बैठक भी समय-समय पर ली जा रही है तथा मुख्यमंत्री की घोषणाओं से सम्बन्धित कार्य प्रगति पर है। इस मौके पर एसडीएम थानेसर अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, एसडीएम शाहबाद सुशील कुमार, सीटीएम संयम गर्ग, डीआरओ डा. चांदी राम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India