Breaking News
Home / Social / एंटी चाईल्ड लेबर डे पर यूथ विरांगनाओं ने भट्टे पर बांटी स्टेशनरी

एंटी चाईल्ड लेबर डे पर यूथ विरांगनाओं ने भट्टे पर बांटी स्टेशनरी

कुरुक्षेत्र, 13 जून। सामाजिक संस्था यूथ वीरांगनाएं द्वारा एंटी चाईल्ड लेबर डे गांव खेड़ी गादयान में बने ईंटो के भ_े पर मजदूरों को बच्चों से मजदूरी न करवाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित कर मनाया गया। इस मौके पर यूथ विरांगनाओं ने 30 बच्चों को स्टेशनरी उपलब्ध करवाई गई। यूथ विरांगना मिलन सिंह, निर्मल रानी व अन्य विरांगनाओं ने भट्ठे पर कार्य करने वाले लोगों को बच्चों को स्कूलों में भेजने के लिए प्रेरित किया। यूथ विरांगना निर्मल रानी ने बताया कि बाल श्रम के विरोध में पूरी दुनिया में एंटी चाइल्ड लेबर डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिवस की शुरुआत साल 2002 में 14 साल से कम उम्र के बच्चों को बाल मजदूरी से निकालकर शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन ने की थी। हालांकि 17 साल गुजरने के बाद भी बाल भारत में बाल मजदूरी पर लगाम कस पाना मुश्किल लग रहा है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में लगभग 15.2 करोड़ बच्चे बाल श्रम के लिए मजबूर हैं।
फोटो परिचय

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *