Breaking News
Home / Uncategorized / एनएसएस के स्वयंसेवकों ने हरिया पुर गांव में रेलवे फाटक के नजदीक बने श्री राम कुष्ठ आश्रम का भ्रमण किया

एनएसएस के स्वयंसेवकों ने हरिया पुर गांव में रेलवे फाटक के नजदीक बने श्री राम कुष्ठ आश्रम का भ्रमण किया

आज श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैंप का छठा दिन है I आज एनएसएस के स्वयंसेवकों ने हरिया पुर गांव में रेलवे फाटक के नजदीक बने श्री राम कुष्ठ आश्रम का भ्रमण किया I कुष्ठ आश्रम के अध्यक्ष ने बताया कि इस आश्रम में 20 परिवार रहते हैं I सभी का कोई ना कोई अंग खराब है I सभी कुरुक्षेत्र शहर में अलग-अलग स्थानों पर भिक्षा मांगने के लिए सुबह ही आश्रम से निकल जाते और साईं काल को वापस आते हैं I सभी परिवारों का पालन पोषण इसी दान दक्षिणा में मिले हुए सामान से होता है I कभी-कभी कुछ सज्जन महापुरुष आश्रम में आकर भी कुछ पुराने कपड़े वह अनाज दान में दे जाते I इन परिवारों में रह रहे अधिकतर बच्चे शहर के अलग-अलग विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं I आज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने इन बच्चों के साथ लगभग 3 घंटे का समय व्यतीत किया I रविवार का दिन होने के कारण आश्रम के सभी बच्चे आश्रम में ही थे I सभी बच्चों ने आपस में मिलकर कई खेल खेले और आश्रम में बने श्री राम मंदिर की सफाई भी I एनएसएस के स्वयंसेवकों ने आश्रम के सभी बच्चों की बहुत सराहना की कि वह कितनी लगन से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं I अंत में विद्यालय के एनएसएस प्रभारी श्री बलविंदर सिंह और स्वयंसेवकों ने बच्चों को बिस्किट और टॉफिया बiटी I सभी स्वयंसेवक और आश्रम के सभी बच्चे बहुत खुश थे I

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *