एसटीसी कुरुक्षेत्र पहुंचने पर खिलाडिय़ों का किया जोरदार स्वागत, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार कर रहे है सरहानीय प्रदर्शन
कुरुक्षेत्र 25 अप्रैल । भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र सेंटर की वॉलीबॉल टीम ने ऑल इंडिया इंविटेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट जीतकर पूरे राष्ट्र में कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह वॉलीबॉल टीम लगातार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन कर रही है। इस टीम का कुरुक्षेत्र एसटीसी पहुंचने पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।
साई के सहायक निदेशक बाबू राम रावल ने प्रशिक्षक राहुल सांगवान व उनकी टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वॉलीबाल टीम के खिलाड़ी पिछले काफी समय से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सरहानीय प्रदर्शन कर रहे है, इसका सारा श्रेय टीम के कोच राहुल सांगवान और खिलाडियों को जाता है। इस टीम का कुरुक्षेत्र सेंटर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया गया है।
प्रशिक्षक राहुल सांगवान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में 20 से 22 अप्रैल तक आल इंडिया इनविटेशन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ी कैप्टन मनोज कडवासरा, अर्जुन पुंडीर, विशेष, सोनू,सौरभ,दिग्विजय, रजत और योगेश कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Post Now India Post Now India