Breaking News
Home / Uncategorized / ऐसी कोई सांईंस नही बनी जहां कृत्रिम रक्त बनाया जा सके: डा. हरीश रंगा

ऐसी कोई सांईंस नही बनी जहां कृत्रिम रक्त बनाया जा सके: डा. हरीश रंगा

कुरुक्षेत्र। पुलिस महानिरीक्षक (जेल) डा. हरीश कुमार रंगा ने कहा है कि आज तक कोई ऐसी साईंस नही बनी, जिसमें कृत्रिम रक्त बनाया जा सके। रक्त को सिर्फ इन्सान दान कर दूसरों की जरूरत को पूरा कर सकता है। डा. रंगा शुक्रवार को उमंग समाजसेवी संस्था द्वारा ओरेन इंटरनेशनल स्कूल ऑफ ब्यूटी एंड वैलनेस के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। शिविर में बतौर विशिष्ट अतिथि नाबाडऱ् के डीडीएम डा. आरएस मोर ने शिरकत की। शिविर में पहुंचने पर उमंग संस्था के अध्यक्ष देवीलाल बारना व ओरेन के निदेशक देवेंद्र सिंह व सचरित कौर ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। डा. हरीश कुमार रंगा व डा. आरएस मोर ने सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। डा. रंगा ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के रक्तदान शिविर समय-समय पर लगते रहना चाहिए और युवाओं को इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उमंग संस्था की प्रशंसा करते हुए उन्होने कहा कि संस्था द्वारा आयोजित शहीदों की याद में श्रद्धांजलि समारोह में मै कई बार गया हूँ, संस्था द्वारा समाजहित में किए जा रहे सभी कार्य सराहनीय हैं। ओरेन इंस्टीट्यूट की तीसरी वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर आयोजित करना सराहनीय कदम है।

एलएनजेपी अस्तपाल के डा. विनोद की टीम ने 41 यूनिट रक्त संग्रहण किया। नाबाडऱ् के डीडीएम डा. आरएस मोर ने कहा कि रक्त मनुष्य ही दान कर सकता है, ऐसे में किसी के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान जैसी छोटी सी आहुति सभी को डालते रहना चाहिए। रक्तदान शिविर जैसे कार्यों में समाज का हित छुपा होता है, उमंग संस्था द्वारा इस प्रकार के आयोजन करना सराहनीय है। रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होने कहा कि हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि हर तीन माह बाद रक्तदान करते रहें। शिविर की अध्यक्षता कर रहे ओरेन के निदेशक देवेंद्र सिंह ने कहा रक्तदान शिविर में युवाओं में रक्तदान करने के लिए जो उत्साह देखा गया, यह काबिलेतारीफ है। इस मौके पर ओरेन के निदेशक देवेंद्र सिंह ने 40 वीं बार रक्तदान किया वहीं सचरित कौर ने 35वीं बार रक्तदान किया। शिविर में कुलतार बुधवार, मीनू, सुरेंद्र, नवप्रीत कौर, हन्नी, हेमा, मीनाक्षी, अभिषेक ने मदद की। इस मौके पर जसविद्र सिंह, अमन, मनजीत, आशा, प्रदीप, कृष्ण लाल, पारस, शुभम, गीता, मुस्कान, अंकित, आकाश, संजीव ढूल, दीपीका, शिवानी, कृष्ण, रिषीपाल, डा. आरएस मोर, सुनील कुमार, सतवीर कौर, देवेंद्र सिंह, शुभप्रीत, वैभव, खविंद्रपाल, गौरव सिंह, सुनील कुमार, राजीव शर्मा, विरेंद्र, विनोद, सन्नी, सुनील कुमार, गीता सहित 41 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
फोटो परिचय

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *