करनाल 26 फरवरी, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ऐसी पहली सरकार है जिसमें प्रदेश का किसान, मजदूर और नौजवान खुशहाल बन रहा है, कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि प्रदेश में ऐसी सरकार भी आएगी जो किसानों व श्रमिकों को पेंशन देने का प्रबंध करेगी।
ओएसडी मंगलवार को करनाल विधानसभा क्षेत्र के गांव काछवा में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत में कहा कि क्या कभी किसी ने सोचा था कि प्रदेश में ऐसी भी सरकार आएगी जिसमें प्रदेश के किसान व श्रमिक को पेंशन देने का प्रावधान किया जाएगा। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिना किसी घोषणा के करके दिखा दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हाल ही के बजट में सभी वर्गों की भलाई के लिए प्रावधान किया गया है, किसी पर भी बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया और सभी ने बजट की सराहना भी की है।
उन्होंने वर्तमान बजट को राज्य के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बजट बताते हुए कहा कि सबका साथ -सबका विकास व अंत्योदय की भावना पर काम करने वाली वर्तमान सरकार ने साबित कर दिया कि हरियाणा का भला केवल भाजपा ही कर सकती है जिससे राज्य का किसान, युवा व मजदूर खुशहाल बनेगा। राज्य के इतिहास में पहली बार 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बजट सरकार की नीति व नियती को सही साबित करने वाला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व रोजगार के बजट में बढ़ोतरी व किसानों को पेंशन देने से समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पिछले करीब साढ़े 4 वर्षों में प्रदेश का कोई ऐसा गांव नहीं जहां सरकार द्वारा विकास कार्य न करवाए गए हों।
इस अवसर पर काछवा के सरपंच अजय, पूर्व सरपंच बिट्टू, शंकर वधवा, ललित बजाज, ललित दाबड़ा, सुनील गोयल सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बॉक्स: जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं, किया निराकरण
ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को काछवा गांव के पंचायत भवन में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों के सहयोग से निराकरण किया। आज के जनता दरबार में दर्जनों ग्रामीणों ने बीपीएल कार्ड बनवाने, राशन कार्ड बनवाने, गली बनवाने, बिजली व पानी संबंधी समस्याएं रखी जिनके निराकरण के लिए ओएसडी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
Post Now India Post Now India