Breaking News
Home / Uncategorized / करनाल के सूरज नगर में स्वच्छ भारत अभियान पर एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

करनाल के सूरज नगर में स्वच्छ भारत अभियान पर एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

करनाल 15 जनवरी,  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के फील्ड आऊटरीच ब्यूरो की इकाई जालन्धर व हिसार के द्वारा जिला करनाल के सूरज नगर में स्वच्छ भारत अभियान पर एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डिप्टी म्युनिसीपल कमीशनर धीरज कुमार थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में उपस्थित जनसमूह को कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में सरकार के साथ-साथ लोगों की भागेदारी भी होनी चाहिए ताकि हमारा शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में 41वे स्थान से ऊपर उठकर पूरे भारत में कम से कम 1 से 10वे स्थान पर आए। नगर निगम करनाल अपने कार्यों में पूरी तरह से सक्षम है। कार्यक्रम में विशेष रूप में मेहमान के तौर पर वार्ड न०-4 के पार्षद भूपेन्द्र नोतना भी उपस्थित थे। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के दौरान चलाई जा रही इस मुहीम की सराहना की तथा आश्वासन दिलाया कि नगर निगम करनाल को हम पूर्ण सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान गुरूदेव सिंह व अंकित ने स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत लोगों को विस्तार से जानकारी दी।
फील्ड आऊटरीच ब्यूरो जालन्धर के नोडल अधिकारी कवीशदत ने उपस्थित जनसमूह व नगर निगम करनाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे विभाग ने जिला करनाल में प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज 4 कार्यक्रम पूरे कर लिये हैं तथा नगर निगम के सहयोग से लोगों में जागरूकता संदेश लगभग पूरे करनाल को दिए हैं। फील्ड आऊटरीच ब्यूरो हिसार के प्रभारी दौलत राम व रिजनल आऊट ब्यूरो चंडीगढ के क्षेत्रीय प्रचार सहायक गुरकमल सिंह ने मंच संचालन किया तथा लोगों को स्वच्छता ही सेवा पर शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं को डस्टबीन भी वितरित किए गए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *