Breaking News
Home / Uncategorized / करनाल टॉप 5 शहरों की सूची में शामिल होने के लिए जोर लगा रहा है

करनाल टॉप 5 शहरों की सूची में शामिल होने के लिए जोर लगा रहा है

करनाल 26 जून, स्वच्छता के मानदंड और साफ-सफाई में अव्वल रहने वाला करनाल इस बार प्रदेश में नम्बर 1 रहने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 5 शहरों की सूची में शामिल होने के लिए जोर लगा रहा है। लेकिन यह सब तय होगा स्वच्छ सर्वेक्षण और उसके परिणामों से। बता दें कि केन्द्रीय आवासन एवं शहरी मंत्रालय की ओर से शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो गया है, जो पहले हुए सर्वेक्षणो से हटकर है, अर्थात इस बार सर्वेक्षण का कार्य एकमुश्त ना होकर त्रिमासिक स्तर पर सम्पन्न होगा और उसी आधार पर मूल्यांकन रहेगा। मूल्यांकन के कुल 6000 अंक निर्धारित किए गए हैं। पहला त्रिमासिक सर्वेक्षण अप्रैल से जून, दूसरा जुलाई से सितम्बर तथा तीसरा अक्तूबर से दिसम्बर में होगा।
नगर निगम के आयुक्त राजीव मेहता ने बुधवार को इस सम्बंध में बताया कि केन्द्रीय मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर 14 सदस्यी टीम, स्वच्छता को लेकर शहर का सर्वेक्षण करने में लगी है। सर्वेक्षण के लिए जो क्षेत्र चुने गए हैं, उनमें हस्पताल, बाजार, होटल, शिक्षण संस्थाएं और आर.डब्ल्यू.ए. शामिल हैं। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्य इन जगहों पर जाकर, इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेन्टेनेन्स और फीडबैक जैसी तीन चीजों का मूल्यांकन कर रही है। टीम में शामिल आधे अर्बन लोकल बॉडिज़ से तथा आधे शहर के समाजसेवी हैं, लेकिन इनके कार्य में किसी भी निगम कर्मचारी या अन्य किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप नही है। अर्थात टीम स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से अपना कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पहली तिमाही के सर्वे का कार्य अगले कुछ दिनो में मुकम्मल होगा और उसका परिणाम भी जल्द मिलेगा।
सर्वेक्षण कमेटी के सरकारी सदस्यों में- ट्रीगर मास्टर गुरदेव, सचिव बल सिंह, ड्राफ्ट्समैन प्रितपाल सिंह, लिपिक जितेन्द्र कुमार व अंकित, एआईटीएम हर्ष कुमार तथा स्वच्छ भारत मिशन के टीम लीडर डॉ. प्रशांत त्यागी शामिल हैं। जबकि गैर सरकार सदस्यों मे शहर के समाजसेवी जे.आर. कालड़ा, सुरेन्द्र मोहन, आर.सी. चानना, संदीप लाठर, संजय बत्तरा, सुभाष शर्मा तथा गुलाब पोसवाल को लिया गया है।
आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण को लेकर कमेटी के सदस्यों की एक मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें उन्हे केन्द्र सरकार के मंत्रालय की गाईडलाईन बताई गई हैं। दूसरी ओर निगम की मोटीवेशन टीम के सदस्य शहर में नागरिकों को ठोस व तरल अपशिष्ट तथा दूसरे सभी प्रकार के वेस्ट अथवा अपशिष्ट के सही-सही प्रबंधन व निस्तारण बारे जागरूक कर रहे हैं। लोगों को यह भी समझाया जा रहा है कि वे कम्पोस्ट पिट बनाकर उसमें सब्जियों तथा बेकार खाद्य पदार्थों को डालकर उससे बेहतर खाद बनाएं, जो गमलों में लगे पौधों में डालने के साथ-साथ पार्कों में भी डाली जा सकती है। टीम के लोग 28 जून तक जागरूकता अभियान पूरा करेंगे।
निगम आयुक्त ने शहर के तमाम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जिस तरह से गत तीन स्वच्छ सर्वेक्षण में करनाल ने राष्ट्रीय स्तर पर एक मुकम्मल स्वच्छ शहर की पहचान बनाई है, उस उपलब्धि को ना केवल बरकरार रखना है, बल्कि इस बार राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल सभी शहरों की प्रतिस्पर्धा में टॉप 5 में अपना स्थान बनाकर कीर्तिमान स्थापित करना है और यह सफाई करने के साथ-साथ उसे रखने से होगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *