करनाल 18 जून: स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने मुख्यमंत्री के तकनीकी सलाहकार एवं प्रदेश में संगठन सदस्यता प्रमुख गोविन्द भारद्वाज तथा भाजपा नेता विशाल सेठ को सदस्ता अभियान का सह प्रमुख बनाए जाने पर उनका करनाल पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन ने अपना सदस्यता अभियान शुरू किया है। इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। इस सदस्यता अभियान के लिए संगठन सदस्यता प्रमुख गोविन्द भारद्वाज तथा भाजपा नेता विशाल सेठ को सदस्ता अभियान का सह प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनके करनाल पहुंचने पर स्वच्छता की टीम ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सदस्यता अभियान के संयोजक है। उनके साथ 4 सह-संयोजक भी बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही एक बार फिर बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चला कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता सुखदेव कागड़ा, राजेश सैनी, सुभाष त्रेहन, रविन्द्र वर्मा, शाम कपूर, विशाल सामरा, परमवीर, रवि सौदा, राजकुमार संघोहा, अधिवक्ता प्रवीण सैनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी उनका फूल मालाओं से हार्दिक स्वागत किया।
Post Now India Post Now India