Breaking News
Home / Social / करनाल मानव सेवा संघ द्वारा लगाया गया निशुल्क 87वां नेत्र चिकित्सा शिविर

करनाल मानव सेवा संघ द्वारा लगाया गया निशुल्क 87वां नेत्र चिकित्सा शिविर

करनाल मानव सेवा संघ द्वारा हर दो मास बाद लगाया जाने वाला निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिवर की भांति इस माह भी करनाल मानव सेवा संघ में 87वां निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर श्री जोग ध्यान बिन्दलस (पूर्व मंत्री मानव सेवा संघ) की याद में लगाया गया। स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने बताया कि इस शिविर में डा0 बी.के. ठाकुर हस्पताल से आये नेत्र रोग विशेषज्ञो डा0 सुनिल, रवि व सतपाल द्वारा 187 नेत्र रोगीयों की आंखो की जांच की व उसके बाद संभव निशुल्क दवाईयां दी गई । इनमें से 78 रोगियों को ओपरेशन योग्य पाया गया और 40 रोगीयों को चश्मा लगवाने का परामर्श दिया ।

इस शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में निर्मल दत्त शर्मा चेयरमैन खादी आश्रम पानीपत व रजनी परोचा पार्षद द्वारा ज्योति प्रचण्ड कर शिविर का शुभारंभ किया । स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने बताया कि जनता के सहयोग से मानव सेवा संघ में समय-समय पर अनेक जनसुविधायें चलाई जा रही है । आये हुये मुख्य अतिथियों ने मानव सेवा संघ में चल रही जन सेवाओं की सराहना की । इस शिविर में गुजरात से आये स्वामी प्रेमानंद जी, उत्तर प्रदेश से आये स्वामी गीता नंद जी, स्वामी तरसेम अग्रवाल व एम.आर. गुप्ता जी ने अपने प्रवचनो द्वारा आये हुये जनसमुह को सम्बोधित किया व मंच का संचालन दुली चन्द शर्मा ने किया । शिविर में आये सभी नेत्र रोगीयों व मेहमानो को चाय प्रसाद नाश्त व भोजन करवाया गया ।

इस शिविर में शहर के गणमान्य व समाजिक व्यक्तियों द्वारा विशेष रुप से भाग लिया जिसमें मुख्य रुप से राम लाल अग्रवाल, रामप्रकाश शर्मा, शादी लाल वर्मा, केहर सिंह चोपड़ा, चेतन पसरीचा, संजय जैन, सुरेश जुनेजा, मीनाक्षी भिंडर, ज्योति आनंद, संतोष तेजान, एम.एल.ढींगड़ा, केवल कृष्ण, जगदीश राय, दर्शन लाल आदि उपस्थित थे ।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *