Breaking News
Home / Uncategorized / करनाल मानव सेवा संघ द्वारा लगाया जायेगा निशुल्क 89वां नेत्र चिकित्सा शिविर

करनाल मानव सेवा संघ द्वारा लगाया जायेगा निशुल्क 89वां नेत्र चिकित्सा शिविर

करनाल मानव सेवा संघ द्वारा हर दो मास बाद लगाया जाने वाला निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिवर इस माह भी 89वां निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा। स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने बताया कि इस शिविर में डा0 बी.के. ठाकुर हस्पताल से आये नेत्र रोग विशेषज्ञो डा0 बी.के. ठाकुर व उनके सहायक नेत्र रोगीयों की आंखो की जांच करेंगे व उन्हें संभव निशुल्क दवाईयां प्रदान करेंगे। इनमें से जो रोगीे ओपरेशन योग्य पाये जायेंगे उन्हें आपरेशन की तारीख दे दी जायेगी व उनका ओप्रेशन निशुल्क किया जायेगा।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर श्री हरविन्द्र कल्याण विधायक घरौण्डा व रेणु बाला गुप्ता मेयर करनाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर कृष्ण लाल तनेजा समाज सेवी करनाल व शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे ।

स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने शहर के सभी गणमान्य व प्रतिष्ठित समाजसेवी लोगो से अपील कि की इस कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ायें ।
सभी रोगीयों व आये हुये अतिथियों/सज्जनों के लिये जलपान व भोजन/प्रसाद भण्डारा की व्यवस्था की जायेगी । सभी रोगी समय पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें ताकि कोई असुविधा न हो ।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *