Breaking News
Home / Uncategorized / करनाल में बरसाती पानी का नहीं होगा ठहराव, सिवरेज व्यवस्था की जा रही है दुरूस्त: ओएसडी अमरेन्द्र सिंह

करनाल में बरसाती पानी का नहीं होगा ठहराव, सिवरेज व्यवस्था की जा रही है दुरूस्त: ओएसडी अमरेन्द्र सिंह

करनाल 23 जुलाई: सरकार द्वारा करनाल शहर में बरसाती पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए पूरे शहर की सीवरेज व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। इसले अलावा मुगल कैनाल के विस्तारीकरण का कार्य प्रगति पर है, इसे पूरा कर लिया जाएगा और जहां पर मुगल कैनाल में गंदे पानी का ठहराव है, उसके लिए गंजोगढ़ी गांव के पास ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। शहर को जोडऩे वाली सभी सड़कों का सुधारीकरण व विस्तारीकरण किया जा रहा है। यह जानकारी ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय मेें लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ओएसडी से जब करनाल शहर के विकास की चर्चा की गई तो उनका कहना था कि आज से साढे 4 साल पहले के समय में करनाल की स्थिति पर नजर दौड़ाईए और वर्तमान समय से तुलना करके देखिए कि अब करनाल में कितना बदलाव हुआ है। यों कहिए की पिछले साढे 4 वर्षो में करनाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। विकास के मामले में करनाल की जो तस्वीर बदली है, यह सब मुख्यमंत्री मनोहर लाल की देन है।

उन्होने कहा कि पहले करनाल शहर की सड़को पर थोड़ी सी बारिश का पानी भी लोगो के लिए जी का जंजाल बन जाता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री ने बरसाती पानी की निकासी का एक स्थाई समाधान करके लोगो की वर्षो पुरानी मांग को पूरा करके दिखाया है। ओएसडी ने कहा कि पहले की सरकारों में प्रदेश में बिजली के लिए हाहाकार मचती थी, अब ऐसा नहीं है। लोग चाहे तो वह जगमग योजना के तहत 18 से 24 घंटे बिजली प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि करनाल जिले में करीब 300 गांवो में जगमग योजना के तहत 24 घण्टे बिजली मिल रही है।

ओएसडी ने कहा कि पिछले दिनो केन्द्र की सरकार ने फसलो के समर्थन मूल्यों में बढ़ोतरी की है। पानी बचाने के लिए धान की जगह मक्के की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि मक्के की फसल को सरकार समर्थन मूल्यों पर मंडियो में खरीदेगी। किसानो को किसी प्रकार की दिक्कत नही आने दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता जयपाल शर्मा, एडवोकेट राजेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, विनोद सैनी, रणधीर मैहला, राज सिंह, समाजसेवी आकाश भट्ट, कृष्ण परोचा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

5 Attachments

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *