करनाल 18 जून: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य दंडाधिकारी हितेश गर्ग ने बताया कि करनाल में 24 पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (पीएलवी) के लिए निर्धारित प्रोफोर्मा में जिला करनाल के स्थानीय निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 01 जुलाई, 2019 को दोपहर 3.00 बजे तक है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के बाद किसी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जो साक्षर हों या मैट्रिक के समग्र हों। अधिमानत: (पीएलवी) को उन व्यक्तियों में से चुना जाएगा, जो अपनी सेवाओं से प्राप्त होने वाली आय को (पीएलवी) के रूप में नहीं देखते, लेकिन उन्हें समाज के उत्थान के लिए करूणा, सहानुभूति और चिंता के साथ में जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए समाज के हासिए और कमजोर वर्ग के लिए भावना होनी चाहिए। उनके पास उस कारण के प्रति असीम प्रतिबद्धता होनी चाहिए, जो उनके द्ïवारा किए जाने वाले कार्य में अनुवादित होनी चाहिए। पीएलवी का कोई वेतन, पारिश्रमिक या मजदूरी नहीं है केवल मानदेय 400/- रूपये प्रतिदिन (सिवाय कैदी) के अलावा (या समय-समय पर जिला कानून सेवा प्राधिकरण द्ïवारा तय किया जाना) देय होगा।
उन्होंने बताया कि निम्रलिखित समूहों के उम्मीदवार भी (पीएलवी) के लिए अपने आवेदन जमा कर सकते है। इनमें शिक्षक(सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित), सेवा निवृत्त सरकारी कर्मचारी और वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्य के छात्रों और शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, डॉक्टरों/ चिकित्सकोंं, छात्र और कानून छात्र (जब तक वे वकीलों के रूप में नामांकन करते हैं), गैर-राजनीतिक, सेवा उन्मुख गैर सरकारी संगठनों और क्लबों के सदस्य, महिला पड़ोस समूह जिसमें हाशिए पर /कमजोर समूह शामिल हैं, जेलों में लंबे समय तक सजा काटने वाले, अच्छे व्यवहार वाले कैदी।
Post Now India Post Now India