Breaking News
Home / Uncategorized / करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने शनिवार को घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण के साथ घरौंडा विधानसभा का धन्यावादी दौरा किया

करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने शनिवार को घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण के साथ घरौंडा विधानसभा का धन्यावादी दौरा किया

घरौंडा/करनाल, 15 जून: करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने शनिवार को घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण के साथ घरौंडा विधानसभा के कलवेहड़ी, छपरा जागीर, सुबरी, सर्फाबाद माजरा, डबरकी खुर्द, डबरकी कला, चुंडीपूर, मोहदीनपूर व नगला मेघा का धन्यावादी दौरा किया। इस दौरान ग्रामीण आंचल में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत करते हुए जनता ने जात-पात के भेदभाव से ऊपर उठकर जो समर्थन उन्हें दिया है और साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदारी पर मोहर लगाते हुए अपार जनसमर्थन देकर पूरे देश में दूसरे नम्बर की रिकॉर्ड तोड़ जीत दिलाने का कार्य किया है, उसके लिए वे जनता के ऋणी हैं। संजय भाटिया ने कहा कि वे पिछले लम्बे समय से पार्टी के संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। अब पार्टी व जनता ने सांसद के रूप में जन सेवा का अवसर दिया है। जिसके लिए वे दिन-रात जनता के बीच रहकर उनका सेवक बनकर कार्य करने का काम करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने जगह-जगह सांसद संजय भाटिया व विधायक हरविन्द्र कल्याण को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि लोकसभा चुनाव में घरौंडा विधानसभा की जनता ने सांसद संजय भाटिया को रिकॉर्ड वोट देकर सरकार की विधानसभा में रिकॉर्ड तोड़ विकास करने के कार्यों पर अपनी मोहर लगाने का काम किया है। पूर्व की सरकारों में घरौंडा विधानसभा विकास को तरसता था, लेकिन भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास करते हुए सडक़ों, स्कूल, कालेज, स्टेडियम, एन.सी.सी.अकादमी, पंडित दीन दयान उपाध्याय मैडिकल यूनिवर्सिटी, उपमंडल का निर्माण, बस स्टैंड आदि कार्य कर विधानसभा का विकास में पिछड़ापन दूर करने का काम किया है। जिससे पूरी विधानसभा की प्रदेश में एक अलग पहचान बनी है।

इस दौरे के दौरान डबरकी खुर्द के सरपंच पूर्ण सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि आज तक कि जितनी भी सरकारें बनीं यमुना बैल्ट के उनके क्षेत्र में कोई विकास न करवाया था। विधायक हरविन्द्र कल्याण ने उनके गांव व क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आठवीं के स्कूल को बाहरवीं तक का करने के अलावा, सडक़ों का जाल बिछाने, गलियों, नालियों, गांव से गाव जोडऩे, खेल मैदान बनाने का जो काम किया है, उसके लिए विधायक हरविन्द्र कल्याण व भाजपा क्षेत्र की जनता बार-बार आभार जताती है।

इस अवसर पर भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी, एड़वोकेट धीरज खरकाली, सरपंच निशांत राणा, सतीश राणा, जोगिन्द्र राणा, सोहन सिंह सरपंच सरफाबाद माजरा, गुरदीप सरपंच छपरा खेड़ा, अशोक सरपंच कलवेहड़ी, नरेश सरपंच नलवी खुर्द, सुभाष कश्यप, रमेश बैरागी, संजय खैंची सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *