करनाल 22 अप्रैल: लोकसभा आम चुनाव के लिए नामांकन के पांचवे दिन सोमवार को 7 अभ्यार्थियों ने पर्चे दाखिल किये। इनमें बीएसपी की ओर से कृष्ण कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी कीअंजू भाटिया कवरिंग प्रत्याशी के रूप में शामिल है। अब तक कुल 11 अभ्यार्थियों ने नामाकंन पत्र दाखिल किये है। नामाकंन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह की ओर से करनाल के एसडीएम एवं एआरओ नरेन्द्र पाल मलिक ने लिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सोमवार को जिन अभ्यार्थियों ने नामाकंन फार्म भरे है, उनमें राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के ईश्वर सिंह, शिव सेना के दिनेश शर्मा, आम आदमी पार्टी के कृष्ण अग्रवाल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नरेश कुमार तथा प्रमोद कुमार शर्मा आजाद प्रत्याशी शामिल है।
राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के 58 वर्षीय ईश्वर सिंह ने अपने नामाकंन पत्र में चल सम्पत्ति के रूप में 52 लाख 36 हजार रूपये और करीब 1 करोड़ रूपये की राशि की अचल सम्पत्ति दिखाई है। उनके पास 40 हजार रूपये की एक एक्टिवा है और पत्नी के नाम करीब 27 लाख रूपये की चल सम्पत्ति है।
शिव सेना के 28 वर्षीय 12वीं पास दिनेश शर्मा ने अपने नामाकंन पत्र में 6 लाख 9 हजार 52 रूपये की चल सम्पत्ति और अचल सम्पत्ति शून्य दर्शायी है।
आजाद प्रत्याशी 54 वर्षीय प्रमोद कुमार शर्मा ने अपने नामाकंन पत्र में चल सम्पत्ति के रूप में 17 लाख 55 हजार 661 रूपये और करीब 65 लाख रूपये की राशि की अचल सम्पत्ति दिखाई है। उनके पास 3 लाख रूपये कीमत की एक कार है। उनकी पत्नी के पास करीब 13 लाख 23 हजार रूपये की चल सम्पत्ति दिखाई है।
बीएसपी के 36 वर्षीय कवरिंग प्रत्याशी कृष्ण कुमार के पास 6 लाख 80 हजार रूपये की चल सम्पत्ति और 2 लाख 50 हजार रूपये का कार लोन तथा उनकी पत्नी के नाम 3 लाख 50 हजार रूपये की चल सम्पत्ति है।
बीजेपी की 46 वर्षीय अंजू भाटिया ने कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामाकंन दाखिल किया है,उन्होंने करीब 12 लाख 94 हजार रूपये की चल सम्पत्ति दिखाई है और 25 लाख रूपये का लोन दिखाया है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के 39 वर्षीय नरेश कुमार ने अपना नामाकंन दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने 20 हजार रूपये नकद और 50 हजार रूपये की मोटरसाईकिल चल सम्पत्ति के रूप में दिखाई है और पत्नी के नाम 10 हजार रूपये नकद और 1 लाख 20 हजार रूपये के आभूषण चल सम्पत्ति के रूप में दिखाया है।
आम आदमी पार्टी के 41 वर्षीय कृष्ण अग्रवाल ने अपना नामाकंन दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने अपने चल सम्पत्ति 18 लाख 86 हजार व अचल सम्पत्ति 3 करोड़ 82 लाख 59 हजार रूपये दिखाई है। उन्होंने अपना ऋण 43 लाख 44 हजार दिखाया है जबकि नामाकंन में पत्नी के नाम 22 लाख 29 हजार चल सम्पत्ति तथा 47 लाख 95 हजार अचल सम्पत्ति दिखाई है।
उन्होंने बताया कि कल 23 अप्रैल को नामाकंन भरने का अंतिम दिन है। इसके पश्चात 24 अप्रैल को प्राप्त नामाकंन पत्रों की जांच की जाएगी और 26 अप्रैल तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे, इसी दिन बाद दोपहर चुनाव चिन्ह भी आबंटित किये जाएंगे।
Post Now India Post Now India