कुरुक्षेत्र 22 फरवरी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार व उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में जिले में 21 जनवरी से चल रहे विशेष प्रचार अभियान का शुक्रवार को समापन हो गया। यह जानकारी जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर सरोहा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में विभाग की तथा सूचिबद्घ और सिनेमा यूनिटों द्वारा जिले के करीब 300 गंावों में प्रचार किया गया तथा सरकार की नीतियों को गीतों व रागनियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस अभियान में सिनेमा यूनिट द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर आधारित लघु फिल्में भी दिखाई गई, जिन्हें ग्रामीणों ने काफी सराहा। इसके अलावा विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रचार सामग्री भी वितरित कर गई। इस विशेष प्रचार अभियान के दौरन मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जन-धन योजना, आवास योजना, उज्जवला योजना, पैंशन योजना, लाडली योजना, अंतोदय सरल प्रोजैक्ट तथा विकासात्मक परियोजनाओं पर आधारित जानकारी आमजन को दी गई।
उन्होंने बताया कि इस विशेष प्रचार अभियान में विभाग के अधिकारियों द्वारा भी गांव-गांव जाकर प्रचार यूनिटों के साथ प्रचार किया गया तथा गांवों में दिए गए यूनिटों के कार्यक्रमों का औचक निरीक्षण के तौर पर चैक भी किया गया। इस अभियान का उदेश्य था कि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, जिसके बारे में विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस प्रचार अभियान के दौरान प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों को कार्यक्रमों में शामिल किया गया।
Post Now India Post Now India