Breaking News
Home / Uncategorized / कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए 15 फरवरी तक कर सकते है आवेदन

कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए 15 फरवरी तक कर सकते है आवेदन

कुरुक्षेत्र 5 फरवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने आज यहा बातचीत करते हुए कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में स्मैम स्कीम के तहत वर्ष 2018-19 में गांव स्तर पर 10 कस्टम हायरिंग सेटर स्थापित किए जाने है। इन कस्टम हायरिंग सेंटरों में 10 लाख रुपए तक की कीमत के विभिन्न कृषि यंत्र शामिल किए जाएंगे। इन कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत अनुदान सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कस्टम हायरिंग सेंटर जिला कुरुक्षेत्र में खंड थानेसर में 2, खंड पिपली में 1, खंड लाडवा में 2, खंड बाबैन में 1, खंड शाहबाद में 1, खंड पिहोवा में 2, खंड इस्माईलाबाद में 1 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किया जाने है। इस प्रोजैक्ट में ट्रैक्टर शामिल नहीं है। यह 10 कस्टम हायरिंग सैंटर पंजीकृत किसान समुह, सोसायटी, एफपीओ, पीएसी द्वारा स्थापित किए जा सकते है।
उन्होंने कहा कि जिनके पास पहले से ट्रैक्टर उपलब्ध है उन्हे इसके लिए वरीयता दी जाएगी। जिन गांवों में पहले से ही कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए जा चुके है, उन गांवों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक 15 फरवरी 2019 को सायं 5 बजे तक अपने आवेदन सहायक कृषि अभियंता कुरुक्षेत्र के कार्यालय में जमा करवा सकते है। स्कीम से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक व सहायक कृषि अभियंता कुरुक्षेत्र के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *