करनाल 20 दिसम्बर, जिलाधीश डॉ. आदित्य दहिया ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जिले में हरियाणा पुलिस विभाग के कांस्टेबल (पुरुष वर्ग) की लिखित परीक्षा 23 दिसम्बर को प्रात:कालीन एवं सांयकालीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह के सत्र में 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक और सायं के सत्र में 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक लिखित परीक्षा को नकल रहित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उदेश्य से जिला में स्थित परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि में देड प्रक्रिया नियामवली की धारा 144 के तहत 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं।
जारी किए गए आदेशों के तहत परीक्षा केन्द्रों के नजदीक कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का शस्त्र जैसे कुल्हाड़ी, भाला, बरछा, गंडासी, लाठी आदि लेकर आने पर पाबंदी रहेगी और परीक्षा केन्द्र पर 200 मीटर के क्षेत्र की सभी फोटोस्टेट की दुकाने सुबह 9:30 बजे से सांय 5 बजे तक बंद रहेगी। इन आदेशों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ धारा 188 के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Post Now India Post Now India