पिहोवा 8 जनवरी – मंगलवार को खंड विकास एवं पंचायत विभाग के बहुउद्ेशीय हॉल में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपमंडल कृषि अधिकारी पिहोवा डा. मदन सिंह ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि सभी किसानों को अपनी गेहुं और सरसों की फसल को सरकारी रेट पर बेचने के लिए ई-खरीदडाटइन पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। किसानों द्वारा 20 जनवरी तक अपना रजिस्ट्रेशन सरकारी रेट पर करवाना अनिवार्य है। हरियाणा सरकार व कृषि विभाग हरियाणा की तरफ से कृषि विकास अधिकारी, ग्राम सचिव, मंडी सुपरवाईजर, सेके्रटरी मार्केटिंग बोर्ड की निगरानी में सक्षम युवा गांव-गांव जाकर मेरी फसल-मेरा ब्यौरा फार्म भरेंगे।
डा. मदन सिंह ने बताया कि 31 जनवरी तक भरे जाने वाले फार्मों में किसानों को अपना किल्ला नम्बर, मुरब्बा नम्बर, खेवट नम्बर, खसरा नम्बर, आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, आईएफएससी नम्बर, शाखा का नाम देना होगा। स्वयं किसान कॉमन सर्विस सेंटर जाकर अपना फार्म भरवा सकते हैं। इसमें किसानों का कोई खर्चा नहीं होगा। इस अवसर पर खंड कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश, डा. बलबीर सिंह व सुरेंद्र कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक धर्मवीर, सक्षम युवा, चंद्र सिंह सहायक सचिव मार्केट कमेटी पिहोवा, तेजा सिंह सुपरवाईजर और प्रेम चंद उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India