Breaking News
Home / Uncategorized / किसानों को पानी बचाने के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया

किसानों को पानी बचाने के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया

इन्द्री/करनाल 28 जून: जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मदन लाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (क्करू्यस्ङ्घ)स्कीम के अंतर्गत उद्यान विभाग द्वारा किसानों को पानी बचाने के लिए 28 जून को गांव बुढऩपुर, ब्लॉक इन्द्री में एक जागरूकता कैंप लगाया गया। जिसमें लगभग 70 किसानों ने भाग लिया। उपरोक्त कैंप में डॉ. ए0 के0 भारद्वाज एडवाइजर सी0ए0डी0ए0 ने ड्रिप सिस्टम पर धान व गेंहू की सीधी बिजाई की विधि तथा उस पर अनुदान के बारे में बताया। डॉ. विजय कुमार अरोड़ा वैज्ञानिक हरियाणा $कृषि विश्वविद्यालय के स्थानीय केन्द्र उचानी करनाल ने मिट्ïटी व जल परीक्षण के फायदे बताए तथा धान के स्थान पर मक्का की फसल लेने की सिफारिश की। डॉ. मदन लाल जिला उद्यान अधिकारी करनाल ने उद्यान मिशन की विभिन्न स्कीमों पर दी जाने वाली सब्सिडी के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर नरेन्द्र शर्मा जैन इरीगेशन प्राईवेट लिमिटिड, डॉ. राजेश कुमार एच.डी.ओ. सूक्ष्म सिंचाई करना, शुभम उद्यान सुपरवाईजर व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *