Breaking News
Home / Uncategorized / किसान उत्पादक संघ के रूप में संगठित हो कृषि को लाभकारी बनायें किसान: डॉ० हर्ष कुमार भनवाला

किसान उत्पादक संघ के रूप में संगठित हो कृषि को लाभकारी बनायें किसान: डॉ० हर्ष कुमार भनवाला

करनाल 12 जनवरी, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)के अध्यक्ष डॉ० हर्ष कुमार भनवाला ने हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक अरुण कुमार शुक्ला तथा महाप्रबंधक दिनेश कुमार कपिलाए महाप्रबंधक के साथ तरावड़ी में नाबार्ड द्वारा गठित किसान उत्पादक कंपनियों की गतिविधयों की जानकारी लेने हेतु दौरा दौरा किया। इस अवसर पर डॉ० भनवाला ने नाबार्ड के प्रोड्यूस कोष से प्रोन्नत किसान उत्पादक कंपनी से जुडे किसानों के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए किसानों की समृधि व उनकी आय को बढ़ाने के लिए नाबार्ड द्वारा उठाये गए विभिन्न कदमों में से विशेषकर किसानों के उत्पादक संघों के गठन के बारे में बताया। डॉ० भनवाला ने बताया कि देश में छोटी जोतों की अधिक संख्या है और लगभग 85 प्रतिशत जोतें छोटे और सीमांत किसानों की है जो की असंगठित क्षेत्र होने के कारण यह किसान नई तकनीकों का प्रयोग करने में असमर्थ, काश्त की लागत में वृद्धि तथा अपने उत्पादों की अच्छी कीमत नहीं वसूल कर पा रहें है और यहीं पर उत्पादक संगठनों की भूमिका शुरू होती है। उन्होंने बताया कि किसान संघ का उद्देश्य संयुक्त रूप से उत्पादन बेचने तथा उत्पादन का मूल्य संवर्धन भी करना है, जिससे किसानों को उनके उत्पाद का अधिक लाभ प्राप्त हो सके । उन्होंने बताया कि इसी के मद्देनजर नाबार्ड द्वारा देशभर में 2000 से अधिक किसान उत्पादक संघों का गठन गठन किया गया है, जिसमें से करनाल में 04 किसान उत्पादक संघों हरियाणा में 75 किसान उत्पादक संघों का गठन किया जा चूका है। उन्होंने इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा दी जाने वाली वित्तीय और नीतिगत मदद के जानकारी दी तथा सफ ल किसान उत्पादक संघों की गतिविधियों के जरिये किसानों के जीवन में आयी समृधि के बारे में चर्चा की। उन्होंने वहां पर उपस्थित किसानों से उनकी खेती-बाडी में लागत, आमदनी व समस्याओं के बारे में फ ीडबैक लिया ताकि अगर किन्ही नीतियों में सुधार की जरुरत है तो उसे उचित मंच के जरिये समाधान करवाया जा सके। कार्यक्रम में सुशील कुमार, जिला विकास प्रबंधक तथा प्रोग्रोवर, होर्टीकल्चर, नीलोखेडी किसान उत्पादक कंपनियों के पदाधिकारियों ने उनके संगठनों द्वारा किसानों के लाभ के लिए की जाने वाली रसायनमुक्त खेती, इनपुट, नई तकनीकों की मशीनरी प्रदान करने आदि विभिन्न गतिविधियों की जानकारी सांझा की। कार्यक्रम के उपरान्त डॉ० हर्ष कुमार भनवाला प्रोग्रोवर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा चलाई जा रही इनपुट दुकान का अवलोकन किया, जहाँ पर विकास चौधरी ने बताया की कम्पनी अपने सदस्यों के लिए सयुंक्त रूप से गुणवत्तापरक खाद्य, बीज, दवाईयां आदि की उचित मूल्य पर आपूर्ती कर रहें है। डॉ० हर्ष भनवाला ने कंपनी द्वारा स्थापित कस्टम हायरिंग केंद्र का दौरा भी जहाँ से किसानों को नई तकनीक से बिजाई, जुताई, कटाई आदि की सेवाएं मिल रही रही हैं, विकास चौधरी ने बताया किसानों की लागत में कमीं करने  के साथ-साथ पर्यावरण सरंक्षण तथा मृदा में मौजूद पौषक तत्वों में सुधार करने में सहायक हो रहा है।
डॉ० हर्ष कुमार भनवाला ने प्रगतिशील किसान सुल्तान सिंह के फि श सीड फ ार्म दौरा किया भी किया, जहाँ हाई-टेक मछली उत्पादन के बारे विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रगतिशील किसान सुलतान सिंह व नीरज चौधरी ने उनके द्वारा की जाने वाली रि-सर्कुलेशन अक्वा कल्चर प्रणाली के बारे में भी जानकारी जिसमें सामान्य मछली पालन की अपेक्षा कई गुना उत्पादन लिया जा सकता है। उन्होंने केंद्र पर हाई-टेक मछली के लैब व प्रसंस्करण यूनिट का भी अवलोकन किया तथा मछली उत्पादन तथा मार्केटिंग के जरिये किसान को होने वाले आमदनी के जानकारी प्राप्त की ताकि मछली उत्पादन को बढावा दिया जा सके। डॉ० हर्ष कुमार भनवाला अधिकारियों को हिदायत दी कि इस केंद्र पर मछली पालन के लिए किसानों को प्रशिक्षण प्रदान करनेए मछली पालन के लिए परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने तथा नीतिगत सुधार के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार करने के लिए कहा ताकि इस गतिविधि को अधिक से अधिक किसान अपना सकें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *