करनाल, 30 अप्रैल : अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की एक अहम बैठक जाट धर्मशाला करनाल में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समितिके प्रदेश प्रतिनिधि व राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (रजि.) के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र आर्य दादूपुर ने की। बैठक में संघर्ष समिति से जुड़े हरियाणा प्रदेश के 11 किसान संगठनों व पांच मजदूर संगठनों ने भाग लिया। बैठक में फैसला लिया गया की। जो राजनैतिक दल खुद मिलकर संघर्ष समिति से लोकसभा चुनाव में समर्थन मांगेगा, तो उस पर विचार विमर्श किया जाएगा। राजेंद्र आर्य ने कहा कि सभी किसान व मजदूर जत्थेबंधिया किसान व मजदूर के मुद्दों को ध्यान में रखकर राजनैतिक पार्टी व उम्मीद्वार का खुलकर समर्थन करेंगे। जो राजनैतिक दल लिखित में किसान व मजदूर हितकारी योजनाए किसानों को सौंपेगा व उन पर अमल करने का आश्वासन एफिडेविट पर लिखकर देगा। उस राजनैतिक दल को भारी मतों से जीताने के लिए किसान मजदूर संगठन गांव का दौरा करेंगे। राजेंद्र आर्य ने कहा कि किसान की हालत बद से बदतर हो गई है। सरकार कृषि को उद्योग का दर्जा दें। जिससे खेती लाभकारी बने और देश का नौजवान विदेशों में मजदूरी करने जाने बारे न सौचे देश की आबादी का 75 प्रतिशत किसान है इसलिए खेती के लिए अलग कृषि बजट बनाया जाए और असेंशिल कॉमोडिटी एक्ट को नोवीं अनुसूचि से हटाया जाए, ताकि किसान को फसल का लाभकारी मुल्य मिल सके। कृषि आयोग का गठन कर स्वामिनाथन की रिपोर्ट लागू की जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, किसान युनियन, गन्ना संघर्ष समिति, व किसान मजदूर संगठनों के कार्यकर्ता सहित, राजेंद्र राणा रायसन, कर्मचारी नेता कामरेड भीम सिंह, सतविंद्र सिंह, रणवीर सिंह नली व बलवीर सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India