Breaking News
Home / Uncategorized / किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए प्रशिक्षणार्थियों को: फुलिया

किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए प्रशिक्षणार्थियों को: फुलिया

कुरुक्षेत्र 20 अप्रैल: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि आपदा किसी को बताकर नहीं आती। इसलिए हर प्रकार की आपदा से निपटने के लिए अपने आप को अप-टू-डेट रहने की जरुरत हैं। इतना ही नहीं राज्यस्तरीय बाढ़ राहत शिविर में प्रशिक्षण लेने के बाद सभी प्रशिक्षणार्थी आपदा के समय दूसरों के जीवन की रक्षा करने के लिए अपने-अपने जिलों में टीम बनाएं और नये लोगों को अपने साथ जोड़ें। सभी प्रशिक्षणार्थियों को आपदा के लिए हमेशा मुस्तैद रहने और अच्छे परिणाम के लिए निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए।

वे शनिवार को ब्रहमसरोवर के तट पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा की तरफ से आयोजित 6 दिवसीय राज्यस्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के सामने तैराकी, चप्पु-नौका प्रतियोगिता का आयोजन और घर के सामान, जिसमें मटकों का सहारा लेकर, केले के तने, प्लास्टिक की बोतले, छोटी पीपी व पीपे तथा टयूब आदि शामिल हैं, का प्रयोग कर बाढ़ के दौरान बचाव के तरीके का प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत डीसी ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 6 दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनिंग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों से प्रशासन को काफी अपेक्षाएं हैं। सभी प्रशिक्षणार्थी अपनी कला का भरपूर लाभ समाज को देंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में बेसिक के साथ-साथ सभी तकनीकों से दोबारा रूबरू करवाना और खामियों को दूर करना मुख्य ध्येय होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर से एक-दूसरे जिले में अपनाई जा रही आपदा की नई तकनीकें और आपस के विचार सांझा करने का एक मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि तैराकी और आपदा के समय बचाव करना एक प्रभावी कला है, जिससे दूसरों की जान को बचाकर सबसे बड़ा पुण्य कमाने का मौका मिलता है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सभी को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। नये लोगों को तैयार करके एक नई टीम का विस्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा के लिए अपने आपको तरोताजा रखने के लिए निरंतर अभ्यास भी जरूरी है। प्रशिक्षणार्थियों के लिए अवार्ड जैसे सम्मान कोई मायने नहीं रखते, क्योंकि प्रशिक्षणार्थी दूसरों का जीवन बचाकर आत्म संतुष्टि जैसा अवार्ड खुद हासिल कर लेते हैं।

नगराधीश अनिल यादव ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि विभिन्न जिलों से प्रशिक्षणार्थियों को विषय विशेषज्ञों ने बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया। इसलिए सभी प्रशिक्षणार्थी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में जाकर अपने साथियों व अधिनस्त कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का कार्य करे। जिला राजस्व अधिकारी डा. चांदी राम चौधरी ने कार्यशाला की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 15 से 20 अप्रैल तक चले राज्यस्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर में 175 प्रशिक्षणार्थियों व इंस्टक्टरों ने प्रशिक्षण लिया। इस कार्यशाला के चीफ इंस्टक्टर जयभगवान ने कहा कि प्रशासन की तरफ से हर प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और सभी प्रशिक्षणार्थियों ने बेहतर जानकारी और प्रशिक्षण हासिल किया हैं। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन एआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम संयम गर्ग, राजस्व विभाग मुख्यालय से अंडर सैक्रेटरी धर्मपाल, अधीक्षक संदीप शर्मा, सहायक आजाद सिंह, एमओ डा. नारायण सिंह, डा. राजेन्द्र सैनी, दीपक सिंह, होमगार्ड से महावीर सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

सोनीपत को मिली ओवर ऑल ट्राफी
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने किश्ती चालक चप्पू प्रतियोगिता में सोनीपत से रविन्द्र ने प्रथम, जयप्रकाश ने द्वितीय तथा फरीदाबाद से महाबीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इसी तरह तैराकी प्रतियोगिता में मेवात के मंदीप कुंडू ने प्रथम, पानीपत के राजू ने द्वितीय तथा जींद के शाम शंकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, प्राथमिक सहायता प्रतियोगिता में पलवल के साहजन ने प्रथम, सोनीपत के राजेश मलिक ने द्वितीय तथा कुरुक्षेत्र के गुरप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इसी तरह होमगार्ड तैराकी प्रतियोगिता में जींद के शिव कुमार ने प्रथम, पंचकुला के धर्मेन्द्र ने द्वितीय तथा रोहतक के जगरूप हुड्डïा ने तृतीय स्थान प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इन सभी प्रतियोगिताओं में जगपाल ट्राफी सोनीपत के रविन्द्र राठी को दी गई, जितेन्द्र मैमोरियल ट्राफी मेवात के मंदीप कुंडू को दी गई और नवाब सिंह मैमोरियल ट्राफी पलवल के सहाजन को दी गई, ओवर आल ट्राफी में सोनीपत जिले ने बाजी मारी।

इसके अलावा उपायुक्त ने रोहतक से मुख्य प्रशिक्षक जय भगवान, पानीपत से अतिरिक्त मुख्य प्रशिक्षक प्रेम सिंह, चंडीगढ मुख्यालय से राजपाल, चंडीगढ से प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंह, झज्जर से भगत सिंह, सोनीपत से राजमल, कैथल से मुकेश कुमार, दीपक कुमार, राजेश गौड, कुरुक्षेत्र से अनिल कुमार, सूरज कुमार, विकास कुमार, जींद से रणधीर सिंह, यमुनानगर से सुशील कुमार, सिरसा से ज्ञान प्रकाश, करनाल से संजय सिंह, अंबाला से गोपाल सिंह, पानीपत से सुशील कुमार, कैथल से कुलदीप राणा, हरियाणा पुलिस से संजीव कुमार एएसआई, कृष्ण कुमार हैड कान्सटेबल, एफसीआर कार्यालय से एंडर सैक्रेटरी धर्मपाल, अधीक्षक संदीप शर्मा, सहायक आजाद सिंह, सहायक आशु राम, लिपिक मनोज कुमार, रैड क्रास से डा. राजेन्द्र सैनी, डा. नारायण सिंह, दीपक, सुशील शर्मा, साहिल, मेजर रविन्द्र कौशिक, प्लाटून कमान्डर होमगार्ड महाबीर सिंह, चंदा सिंह, हरपाल सिंह, राजेश कुमार, बिजेन्द्र चौहान को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *