कुरुक्षेत्र 23 जनवरी हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयत्न कर रही है और राज्य सरकार का पूरा फोकस कुरुक्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में पूर्णत: विकसित करना है। इसलिए राज्य सरकार कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्णा सर्किट के तहत प्रथम चरण में 97.50 करोड़ के बजट से तीर्थ और पर्यटन स्थलों को विकसित करने का काम कर रही है।
मुख्य सचिव डीएस ढेसी बुधवार को देर सायं ज्योतिसर तीर्थ पर टीआरएल राईस लैंड प्राईवेट लिमिटेड गुरुग्राम के सहयोग से बनने वाले गीता मल्टी मीडिया शो के शिलान्यास कार्यक्रम में अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्य सचिव डीएस ढेसी, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, एसडीएम अनिल यादव ने 6 करोड़ की लागत से बनने वाले गीता मल्डी मीडिया शो का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने गीता मल्टी मीडिया शो की विस्तृत जानकारी हासिल की और प्राचीन वटवृक्ष के साथ-साथ ज्योतिसर तीर्थ का अवलोकन किया तथा श्रीकृष्णा सर्किट के तहत ज्योतिसर में चल रहे विकास कार्यो की विस्तृत रिपोर्ट हासिल की है।
केडीबी के मानद सचिच मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि टीआरएल राईस लैंड प्राईवेट लिमिटेड गुरुग्राम के संस्थापक सदस्य रशिम भाई की इच्छा थी कि गीता स्थली ज्योतिसर में देश व प्रदेश की युवा पीढ़ी को संस्कारित करने और युवाओं के लिए प्रेरित करने के लिए कुछ कार्य किया जाए। उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए कम्पनी ने सीएसआर फंड से ज्योतिसर में गीता मल्टी मीडिया शो लगाने के लिए 6 करोड़ रुपए की राशि दान में दी है। इस राशि से मीडिया शो परियोजना को तैयार किया जाएगा और मार्च माह तक पूरा करने का लक्ष्य भी तय किया गया है। इस शो का रोजाना 35 मिनट का कार्यक्रम होगा और पानी की स्क्रीन पर महाभारत, पवित्र ग्रंथ गीता और कुरुक्षेत्र के इतिहास को दर्शाया जाएगा। यह शो हिन्दी और अंग्रजी दोनों भाषाओं में होगा।
Post Now India Post Now India