Breaking News
Home / Uncategorized / कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र में करीब 16 लाख 8 हजार मतदाता करेंगे मतदान

कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र में करीब 16 लाख 8 हजार मतदाता करेंगे मतदान

कुरुक्षेत्र 4 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र में करीब 16 लाख 8 हजार मतदाता 12 मई को अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस लोक सभा क्षेत्र में कैथल जिले की 4 विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 7 लाख 35 हजार 131 मतदाता है और कुरुक्षेत्र जिले की 4 विधानसभा क्षेत्र में 6 लाख 85 हजार 394 और यमुनानगर विधान सभा क्षेत्र में 1 लाख 87 हजार 511 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंग। अहम पहलु यह है कि इस लोक सभा क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार 12 अप्रैल को सायं 3 बजे तक नए वोट के लिए आवेदन किया जा सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसएस फुलिया ने बताया कि लोक सभा आम चुनाव 2019 के लिए हरियाणा प्रदेश में 16 अप्रैल 2019 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और नामांकन भरने का काम भी शुरू किया जाएगा। इस लोक सभा के लिए 23 अप्रैल नामांकन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है और 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छटनी का कार्य किया जाएगा, 26 अप्रैल को नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि 12 मई को मतदान होंगे और 23 मई को मतो की गणना का कार्य किया जाएगा। इन लोक सभा आम चुनाव 2019 में कुल 16 लाख 8 हजार के आस-पास वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें 8 लाख 56 हजार 202 पुरूष मतदाता होंगे और 7 लाख 51 हजार 834 के आस-पास महिला मतदाता होंगे। इस लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा क्षेत्र शामिल किए गए है,जिनमें 4 विधानसभा क्षेत्र कैथल जिले में है, 4 विधानसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र जिले में है और एक विधान सभा क्षेत्र रादौर यमुनानगर जिले में है।

उन्होंने कहा कि रादौर विधानसभा क्षेत्र में 86 हजार 751 महिला मतदाताओं सहित कुल 1 लाख 87 हजार 511 मतदाता है, इसी तरह लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 77 हजार 780 मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 84 हजार 395 है, शाहबाद विधान सभा क्षेत्र में 1 लाख 56 हजार 735 मतदाताओं में 73 हजार 777 महिलाएं शामिल है, थानेसर विधान सभा क्षेत्र में 1 लाख 82 हजार 25 मतदाताओं में 86 हजार 257 महिलाएं है, पिहोवा विधान सभा क्षेत्र में 1 लाख 68 हजार 854 मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 80 हजार 42 है। उन्होंने कहा कि कैथल जिले के गुहला विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 72 हजार 719 में से 81 हजार 116 महिला मतदाता है, कलायत विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 95 हजार 724 मतदाताओं में 89369 महिला मतदाता है, कैथल विधान सभा क्षेत्र में 1 लाख 91 हजार 717 मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 89291 है और पूण्डरी विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 74 हजार 971 में से 80 हजार 836 महिला मतदाताओं की संख्या शामिल है।

लोक सभा क्षेत्र में 5 हजार 112 है सर्विक इलैक्टरोल
कुरुक्षेेत्र लोक सभा क्षेत्र में कुल 5हजार 112 सर्विक इलैक्टरोल यानि सेना के अधिकारियों व कर्मचारियों की वोटे है, इनमें रादौर विधानसभा क्षेत्र में 13 महिलाओं सहित 510, कुरुक्षेत्र जिले में 51 महिलाओं सहित 2257 और कैथल जिले में 57 महिलाओं सहित कुल 2345 सर्विक इलैक्टरोल है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *