Breaking News
Home / Events / कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

थानेसर 18 सितम्बर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें नगर के प्रसिद्ध उद्योगपति विजयंत बिंदल ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। जिसमें उन्होने कहा कि प्रीटिंग पैकेजिंग के काम में उन्हे 3 दशक से भी ज्यादा का तजुरूब्बा है आज विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है जिसमें एसआईपी विद्धि के बारे में उन्होने विस्तार से बताया। उन्होने विद्यार्थियों को कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को ग्राफिक डिजाईनिंग का काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे ऑनलाईन व्यापार भी कर सकते हैं। विजयन्त ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री के आहवाहन पर कुरुक्षेत्र में जल्द ही गत्ते की पैकिंग में पीने का पानी उपलब्ध करवाएंगे क्योंकि देश के प्रधानमंत्री ने भारत की जनता को संदेश दिया है कि देशवासी पलासटिक से किनारा करें। समाज में अपना दायित्व हर भारतीय को निभाना चाहिये जिसकी कड़ी में उन्होने निर्णय लिया है वे आमजन को पीने का पानी प्लास्टिक की बोटल के बजाय गत्ते की पैकिंग में उपलब्ध करवाएंगे। संस्थान की निदेशिका बिन्दू शर्मा ने बिंदल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *