Breaking News
Home / Uncategorized / कुवि के आईएचएस गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन

कुवि के आईएचएस गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन

कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त। बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईएचएस गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं को विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता मदान एवं डॉ. रजनी गोयल, मंजू नरवाल व शक्ति के निर्देशन में किया गया। इसके अंतर्गत स्तनपान विषय पर ग्रीटिंग कार्ड, कविता गायन, भावाभिव्यक्ति तथा विशेष सम्बोधन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में इंस्ट्टियूट के प्राचार्य सूरजभान मलिक ने छात्राओं को स्तनपान की महत्ता बताते हुए समाज को जागृत करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर शक्ति शर्मा ने स्तनपान पर तकनीकी जानकारी देते हुए शिशु के मानसिक, शारीरिक तथा भावनात्मक विकास पर स्तनपान के प्रभाव को विस्तार से बताया।

इस अवसर पर ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में छात्राओं ने मातृत्व के प्रति उद्गार व्यक्त किए। बीएससी प्रथम वर्ष में निशा व अमन, द्वितीय वर्ष में प्रगति व प्राची तथा तृतीय वर्ष में लीशा व शिवानी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए। कार्यक्रम में स्वर्गीय सुषमा स्वराज को छात्राओं द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *